नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी. क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा नाम जिसे शायद ही इतिहास भूल पाए. ये नाम खेल प्रेमियों के दिल में कुछ इस तरह समा सा गया है कि लोग इसे भूलना ही नहीं चाहते. माही हमेशा अपने फैसले से सबको चकित करते आए है. इसी तरह से उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अपने करोड़ों क्रिकेट फैंस को चकित कर दिया था. ये फैसला था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का. धोनी के इस फैसले ने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया था.
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी, पाकिस्तान बहुत पीछे आ रहा नजर
सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने संन्यास का एलान किया था. अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. 1929 बजे से मुझे रिटायर्ड समझिएगा. लोग 1929 का मतलब नहीं समझ पाए थे. इसका मतलब था 7 बजकर 29 मिनट. इसकी कल्पना किसी क्रिकेट फैंस ने नहीं की थी कि धोनी कुछ इस अंदाज में संन्यास लेंगे.
धोनी ने पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में तस्वीरों के जरिए उनकी जर्नी को दिखाया गया था. अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में धोनी ने खूब नाम कमाया. उन्हें न सिर्फ अच्छे क्रिकेटर के रूप में जाना जाता है बल्कि उन्हें उनके अंदाज के लिए भी जाना जाता है.
भारत को जिताई आईसीसी ट्रॉफी
धोनी भारत के सफल कप्तानों में से एक हैं. धोनी ने भारत को कई ट्रॉफियां जिताई है. 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप से इसकी शुरुआत हुई. T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद साल 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती. धोनी, भारत को ICC की तीनों ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते भारतीय कप्तान है. उनके अलावा कोई अन्य भारतीय कप्तान ऐसा नहीं कर पाया है.
धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे मैच और 98 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट में धोनी के नाम 4,876 रन, वनडे में 10,733 रन और टी 20 में 1617 रन हैं.
यह भी पढ़ें- संन्यास के फैसले को तोड़ेंगे बेन स्टोक्स, आईपीएल को कर सकते हैं बाय-बाय