menu-icon
India Daily

PM Modi Heatwave Warning: पीएम मोदी ने दी लू से बचने की सलाह, अगले 3-4 दिन बेहद गर्म; बोले- पीते रहें पानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पीएम ने ज्यादा पानी पीने, दोपहर में बाहर न निकलने और जरूरतमंदों की मदद करने की सलाह दी. IMD ने कई राज्यों में गंभीर लू का अलर्ट जारी किया है.

Dhiraj Kumar Dhillon
PM Modi Heatwave Warning: पीएम मोदी ने दी लू से बचने की सलाह, अगले 3-4 दिन बेहद गर्म; बोले- पीते रहें पानी
Courtesy: X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से गर्मी से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने लोगों खुद को हाईड्रेट रखने के ल‌िए बाहर निकलते समय पानी साथ रखने की सलाह दी है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने गर्मी से जूझ रहे राज्यों में जरूरतमंदों की मदद करने की भी अपील नागरिकों से की है. 

पानी पीते रहें, सुरक्षित रहेंः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट करके कहा हे कि बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले गर्मी से ज्यादा प्रभावित होते हैं. उन्होंने कहा कि हीट एग्जॉशन के लक्षणों को अनदेखा न करें, तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से संपर्क करें, लापरवाही भारी पड़ सकती है. हीटस्ट्रोक बहुत जल्दी ही खतरनाक रूप ले सकता है. पीएम ने कहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, यह गर्मी हम सभी के लिए बड़ी मुश्किल है, जितना हो सके अपना बचाव करें, दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें.

https://x.com/narendramodi/status/2059507227510399462?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2059507227510399462%7Ctwgr%5Ed5c4aaf8178898cf7c22ddbbcb800cfb1be1b5c6%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatvnews.com%2Fnews%2Findia%2Fpm-modi-urges-citizens-to-take-all-possible-precautions-as-heatwave-grips-several-parts-of-india-2026-05-27-1042621

पानी साथ लेकर निकलें, मदद भी करें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा है कि घर से बाहर निकलते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपके पास पर्याप्त पानी हो. नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें और बाहर किसी को पानी की जरूरत हो तो एक गिलास पानी देकर उसकी मदद करें. ऐसे मौसम में दयालुता बहुत आवश्यक है. किसी को गर्मी में होने वाली थकान, चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने या सिरदर्द की शिकायत होने पर छायादार स्थान पर ले जाएं. पानी और ओआरएस पिलाएं.

बुजुर्गों को भी हाईड्रेट रहने को कहें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि समय निकालकर अपने बुजुर्ग माता-पिता और दादा-दादी का हाल जरूर लें. उन्हें याद दिलाते रहें कि गर्मी के मौसम में पानी पीते रहना बहुत जरूरी है, इसे शरीर हाईड्रेट बना रहता है और गर्मी उतना नुकसान नहीं कर पाती. उन्होंने इस मौसम में पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखने की अपील की है. जानवरों और पक्षियों के पानी रखें. 

मौसम विभाग के मुताबिक तीन-चार दिन मुश्किल

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में गंभीर हीटवेव की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन भयंकर लू चलने की संभावना है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बांदा में सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मैदानी इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर ‌हीटवेव और 47 डिग्री से अधिक होने पर गंभीर हीटवेव घोषित क‌र दी जाती है.