menu-icon
India Daily

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- अंधकार से लड़ने के भारत के संकल्प का प्रतीक है त्योहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सैनिकों के साथ त्योहार मनाने की अपनी परंपरा जारी रखने की बात कही.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- अंधकार से लड़ने के भारत के संकल्प का प्रतीक है त्योहार
Courtesy: @narendramodi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि रोशनी का यह त्योहार अंधकार से लड़ने के भारत के संकल्प को दर्शाता है. पीएम मोदी ने कामना की कि दिवाली और आने वाला समय सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.

सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा जारी रखेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सेना के जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे. उन्होंने बताया कि सैनिकों के साथ त्योहार मनाना उनकी नियमित परंपरा बन गई है और वह इसे आगे भी जारी रखेंगे.

2014 से सैनिकों के बीच मना रहे हैं दिवाली

पीएम मोदी ने 2014 से अलग-अलग सीमावर्ती और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई है. साल 2014 में उन्होंने सियाचिन बेस कैंप से इस परंपरा की शुरुआत की थी. इसके बाद वह पंजाब सीमा, हिमाचल प्रदेश के सुमदो और लेपचा, जम्मू-कश्मीर के गुरेज, राजौरी और नौशेरा, उत्तराखंड के हर्षिल, राजस्थान के लोंगेवाला और लद्दाख के कारगिल में सैनिकों के साथ दिवाली मना चुके हैं. बता दें कि इस साल देश में दिवाली रविवार, 8 नवंबर को मनाई जाएगी.