menu-icon
India Daily

ISI की बड़ी साजिश फेल! 12 राज्यों में तैयार कर चुका था हाइब्रिड आतंकी, खुफिया एजेंसियों ने किया खुलासा

देश की सुरक्षा में जुटी खुफिया एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है. देश के 12 राज्यों से भी ज्यादा जगहों पर तैयार किए जा रहे हाइब्रिड आतंकी नेटवर्क का फंडा फोड़ किया है. इन आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ISI की बड़ी साजिश फेल! 12 राज्यों में तैयार कर चुका था हाइब्रिड आतंकी, खुफिया एजेंसियों ने किया खुलासा
Courtesy: Grok AI

देश की सुरक्षा में जुटी खुफिया एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकी संगठनों ने भारत के दर्जनभर राज्यों में हाइब्रिड आतंकी तैयार किए हैं, ये स्थानीय युवक हैं. इनका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं. इसलिए वारदात आसानी से अंजाम दे सकते हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई जगहों से इन हाइब्रिड आतंकी की गिरफ्तारियां हुई हैं. जांच के दौरान आरडीएक्स और सोलर कैमरों से रेकी का मामला सामने आया है और भी कई खुलासे की उम्मीद की जा रही है.

खुफिया एजेंसियों ने किए कई खुलासे

एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों द्वारा किए गए एक ऑपरेशन में कई बड़े खुलासे हुए हैं. इस दौरान पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहे तीन आरोपियों को अंबाला में दबोचा गया है. इनमें अकबर अली, जो की अजमेर का रहने वाला है, मेरठ निवासी अनस और अंबाला का  जगबीर शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक ये तीनों आरडीएक्स लेकर जा रहे थे. हालांकि चौथा आरोपी मक्खनदीप जो की पंजाब से है, वे फरार हो गया. इसी दिन गाजियाबाद में सुहेल मलिक समेत 6 लोगों को कौशांबी पुलिस ने पकड़ा. पुलिस द्वारा यह एक्शन खुफिया इनपुट के आधार पर लिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक सुहेल मलिक ने पाकिस्तान से हैंडलर के कहने पर दिल्ली और आसपास सोलर कैमरे लगवाए. ये कैमरे संवेदनशील जगहों की रेकी के लिए थे. 

12 से ज्यादा राज्यों में हाइब्रिड आतंकी तैयार

पुलिस ने पहले भी 20 मार्च को इसी मॉड्यूल से नौ आरोपियों की गिरफ्तार किया था. इनमें पांच किशोर का भी नाम शामिल हैं. आईबी और एटीएस ने 18 मार्च को हापुड़ से अजीम राणा और मेरठ के आजाद राजपूत को पकड़ा था. जांच में पता चला कि दोनों का शहजाद भट्टी से वीडियो कॉल पर संपर्क था. खुफिया एजेंसियां अब इन मॉड्यूलों की गहराई से जांच कर रही हैं. आईबी, एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस की टीमें सक्रिय हैं.

जांच से पता चला कि आईएसआई ने 12 से ज्यादा राज्यों में नेटवर्क बनाया है. जिसमें बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान और कश्मीर में हाइब्रिड आतंकी तैयार हो रहे हैं. सुहेल मलिक ने बिजनौर से कई युवकों को शामिल किया. उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में सोलर कैमरे लगवाए. बिहार के नौशाद की भूमिका बहुत अहम निकली, रविवार को गिरफ्तार नौशाद पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था. नौशाद मुख्य हैंडलर था.