menu-icon
India Daily

'मैं रात को लौटकर आऊंगा और फिर तुझे...', कैब ड्राइवर ने महिला को दी धमकी, होश उड़ा देगी ये घटना

Gurugram News: गुरुग्राम में रहकर नौकरी कर रही एक महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए ओला कैब बुक की थी. 10 मिनट चलने के बाद ओला ड्राइवर कैब रोकर महिला से पहले पेमेंट करने की जिद करने लगा. इतना ही नहीं ड्राइवर ने महिला को थप्पड़ मारने के लिए हाथ तक उठाया.

India Daily Live
'मैं रात को लौटकर आऊंगा और फिर तुझे...', कैब ड्राइवर ने महिला को दी धमकी, होश उड़ा देगी ये घटना
Courtesy: Social Media

Gurugram News: गुरुग्राम से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए आने के लिए एक महिला ने ओला के जरिए कैब बुक की. सुबह -सुबह की फ्लाइट थी इसलिए महिला ने सोचा कि कहीं अंतिम समय में देर न हो जाए इसलिए उन्होंने समय से पहले ही कैब बुक कर ली थी. कैब आती है और उन्हें लेकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकल जाती है. महिला का नाम पुजा एस हैं. उन्होंने बताया कि कैब निकलने के 10 मिनट बाद हीड्राइवर ने कैब रोक दी और फिर जो पेमेंट करने की जिद करने लगा. इतना ही नहीं उसने महिला पर हाथ उठाने की कोशिश भी की. 

इस घटना ने ऑनलाइन कैब कंपनियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कस्टमर्स की सेफ्टी के लिए कंपनियों ने भले ही ऐप में फीचर दे रखा है लेकिन कैब ड्राइवरों की मनमानी कस्टमर्स को एक गंदा एक्सपीरियंस देने में कोई कसर नहीं छोड़ते.

10 मिनट बाद रोकी गाड़ी और करने लगा पेमेंट की मांग

ओला ड्राइवर ने पूजा को पिक करके 10 मिनट बाद गाड़ी रोक दी. इसके बाद उसने कहा कि जब तक वह पेमेंट नहीं करेगी तब तक गाड़ी आगे नहीं बढ़ेगी. पूजा ने राइड कैंसिल की ताकि फाइनल पेमेंट वह ड्राइवर को कर सके. लेकिन ड्राइवर इस बात पर पूजा से लड़ने लगता है. दोनों के बीच बहस होती है. बहस खत्म होने के बाद ड्राइवर पूजा को थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठाता है. 

'मैं रात को लौटकर आऊंगा और फिर दिखाउंगा'

पूजा  ने लिंकडिन पर पोस्ट करके लिखा- "ड्राइवर हरियाणवी में बात कर रहा था. वह धीरे-धीरे एग्रेसिव होता जा रहा था. उसने कहा कि मैं रात को आउंगा और फिर तुम्हें दिखाउंगा कि क्या हुआ."

पूजा ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर को शांत कराने के लिए कई प्रयास किए लेकिन वह मान ही नहीं रहा था और कथित तौर पर पूजा का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. 

दूसरे ड्राइवर को दिया अधिक पैसा

कैब ड्राइवर से बहस और उसे पैसे देने के बाद पूजा ने दूसरी कैब की और किसी तरह वह एयरपोर्ट तक पहुंची. पूजा ने बताया कि दूसरा ड्राइवर बहुत ही अच्छा था. उसने समय से उन्हें एयरपोर्ट पर पहुंचा दिया था. दूसरे ड्राइवर के बिहैवियर से खुश होकर पूजा ने उसे अधिक पैसे दिए. 

पूजा कि इस पोस्ट पर लिंकडिन यूजर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही सिरियस कंसर्न है. मुझे भी हाल ही में इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा था. यह दिक्कत मुझे नई पॉपुलर फेयर पॉलिसी के तहत उठानी पड़ी थी.