Noida: दो अक्टूबर को जब पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन मना रहा था, उसी समय नोएडा सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में तैनात एक सरकारी डॉक्टर महात्मा गांधी के बारे में अनाप शनाप ऑफिसियल व्हाट्सएप ग्रुप में लिख रहा था. मामला जब तूल पकड़ता चला गया तो डॉक्टर को इस मामले में नोटिस जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि आखरि मामला क्या है.
डॉक्टर कश्यप सेक्टर 39 स्थित जिला में आयुष डॉक्टर के पद पर तैनात हैं. बीते दो अक्टूबर की शाम को डॉक्टर कश्यप के अन्य साथी डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने ऑफिसियल व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज डाला था, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऊपर लिखी मशहूर पंक्तियां 'दे दी हमें आजादी, बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल' पोस्ट की थी. कुछ देर बाद डॉक्टर कश्यप ने इसी पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि इतिहास में हमें गलत पढ़ाया गया, यह ऐसा झूठ है जो हमें बचपन से पढ़ाया गया.
उस ग्रुप में अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर रेणु भी जुड़ी हुई थी, उन्होंने भी यह मैसेज देख कर डॉक्टर कश्यप को नोटिस जारी कर दिया है. डॉक्टर रेणु अग्रवाल बताती है कि नोटिस में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है.राष्ट्रपिता के लिए ऐसे शब्द लिखना अस्वीकार्य है. डॉक्टर रेणु ने बताया कि अभी तक नोटिस को लेकर उनका कोई जवाब नहीं आया है. जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- लुटेरी दुल्हन!...नाम प्रीति...कारनामे हैरान करने वाले, इससे पहले कि अनहोनी हो जाए...आप भी सच जान लें