menu-icon
India Daily

NEET एग्जाम देने क्या जाना होगा देश के बाहर? नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी में सेंटर

जरा सोचिए… आपका कल एग्जाम हो और आपका सेंटर देश के बाहर दे दिया जाए तो क्या होगा? नीट परीक्षा से पहले नागपुर के एक बच्चे के साथ ऐसा ही हुआ है. उसका सेंटर अबूधाबी एलॉट किया गया है.

Shilpa Shrivastava
NEET एग्जाम देने क्या जाना होगा देश के बाहर? नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी में सेंटर
Courtesy: AI

NEET 2026: नागपुर के एक NEET छात्र के साथ बेहद अजीब बात हुई. परीक्षा से सिर्फ एक दिन पहले उसे एग्जाम सेंटर का पता चला. आप भी अगर इस सेंटर के बारे में सुनेंगे तो आपको भी ताज्जुब होगा. बता दें कि इस छात्र का सेंटर अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) एलॉट किया गया है. सेंटर के लिए सेंटर की पहली पसंद नागपुर का सरस्वती विद्यालय था.

परिवार के अनुसार, छात्र ने आवेदन फॉर्म में नागपुर को पहली, वर्धा को दूसरी और भंडारा को तीसरी पसंद दी थी. छात्र के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया, “हम अपने बच्चे को विदेश कैसे भेज सकते हैं? उसके पास पासपोर्ट तक नहीं है और अब यात्रा की कोई व्यवस्था करने का समय भी नहीं बचा है.” परिवार ने NTA हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है. NTA ने गलती मान ली है और कहा है कि वेरिफिकेशन के बाद नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

NEET 2026 India Daily
NEET 2026 India Daily

NTA की सुरक्षा व्यवस्था:

इस बीच NTA ने NEET-UG 2026 की री-एग्जामिनेशन को पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. एग्जाम मैटेरियल GPS वाली गाड़ियों में पुलिस सुरक्षा के साथ पहुंचाई जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं. पूरे देश में दो लाख से ज्यादा कर्मचारी, सिटी कोऑर्डिनेटर, ऑब्जर्वर, सेंटर सुपरिंटेंडेंट, इनविजिलेटर और पुलिस, इस परीक्षा को सफल बनाने में लगे हुए हैं.

नीट परीक्षा को लेकर अहम जानकारी:

नीट परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी. यह पेन-पेपर मोड में होगी. उम्मीदवारों को 11 बजे से 1:30 बजे के बीच केंद्र पहुंचना होगा. कुल 551 भारतीय शहरों और 14 विदेशी शहरों में परीक्षा होगी. बता दें कि इस बार 22.79 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में बैठेंगे.