नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर नाना पाटेकर के निधन से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. आज सुबह नाना पाटेकर अपने घर में बेहोश पड़े मिले. खबरों के अनुसार, उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक कई राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें याद किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि नाना पाटेकर ने अपने अभिनय से ऐसे किरदार दिए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी. उन्होंने उनके बेबाक अंदाज और हिंदी-मराठी सिनेमा में योगदान को भी याद किया. देखें पोस्ट-
Few actors possessed the intensity, individuality and unmistakable presence that Shri Nana Patekar Ji had. He brought remarkable versatility and creativity to every role and gave us characters that will be remembered for generations. He was also admired for his frank and forthright views, never hesitating to express what he believed in. Shri Nana Patekar’s contribution to Hindi and Marathi cinema was immense. His passing leaves a deep void. My condolences to his family, friends and countless admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाना पाटेकर के निधन को बेहद दुखद और झकझोर देने वाला बताया. उन्होंने कहा कि नाना और उनके बीच बेहद करीबी और दोस्ताना संबंध थे. गडकरी ने नाना के पांच दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर और उनके खास डायलॉग बोलने के अंदाज को याद किया. देखें पोस्ट-
भारतीय चित्रपट सृष्टीतील दिग्गज अभिनेते नाना पाटेकर यांच्या निधनाचे वृत्त अतिशय धक्कादायक आणि दुःखद आहे. त्यांना माझी भावपूर्ण श्रद्धांजली. नानांचे आणि माझे अतिशय जवळचे आणि मैत्रीपूर्ण संबंध होते. आपल्या दमदार अभिनयाने पाच दशकांहून अधिक काळ नाना पाटेकर यांनी मराठी व हिंदी चित्रपटांच्या माध्यमातून रसिक प्रेक्षकांच्या मनावर अधिराज्य गाजवले. आपल्या वैशिष्ट्यपूर्ण संवाद शैलीने त्यांनी चित्रपटातील अनेक पात्रे अजरामर केली व आपली वेगळी ओळख निर्माण केली. त्यांचे जाणे ही भारतीय चित्रपटसृष्टीची मोठी हानी आहे. 'नाम फाऊंडेशन'च्या माध्यमातून पाणी संरक्षण, संचयन क्षेत्रांत महाराष्ट्राच्या ग्रामीण भागात त्यांनी केलेले कार्य उल्लेखनीय आणि महत्त्वपूर्ण आहे. आत्महत्या केलेल्या शेतकऱ्यांच्या कुटुंबीयांसाठी त्यांनी दिलेला मदतीचा हात अनेक कुटुंबांचा आधार बनला. नाना एक उत्तम कलाकार-अभिनेते असण्याबरोबरच समाजाप्रती संवेदनशील असलेले एक व्यक्तिमत्त्व होते. ईश्वर दिवंगत आत्म्यास शांती प्रदान करो. ॐ शांती.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 8, 2026
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि नाना ने अपने शानदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस से भारतीय सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अभिनेता के निधन पर दुख जताया. देखें पोस्ट-
Deeply saddened by the passing of veteran actor Shri Nana Patekar. With his extraordinary talent, powerful screen presence and unforgettable performances, he gave Indian cinema some truly memorable characters. Beyond the screen, his compassion for farmers and commitment to serving society reflected the depth of his character. My heartfelt condolences to his family and admirers during this difficult time. Om Shanti.
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) October 8, 2026
बंगाल के सीएम सुवेंदू अधिकारी ने कहा कि दिग्गज अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के अचानक निधन की दुखद खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और दिल टूट गया. भारतीय सिनेमा ने अपनी सबसे दमदार, सच्ची और बेमिसाल आवाज़ों में से एक को खो दिया है.
Deeply shocked and heartbroken to wake up to the devastating news of the sudden passing of legendary actor Shri Nana Patekar Ji. Indian Cinema has lost one of its fiercest, most genuine and irreplaceable voices. Nana Ji didn't merely play roles; he breathed raw, unapologetic truth into every character. From the explosive power of Parinda, Krantiveer and Prahaar to the gripping intensity of Ab Tak Chhappan, his craft set a benchmark that few could ever hope to reach. Beyond the silver screen, his simplicity, profound humility and selfless devotion to social causes and rural communities reflected the true greatness of his soul. Rest in peace, Nana Patekar Ji. Your voice, your fiery spirit and your towering legacy will remain etched in our hearts forever. Deepest condolences to his family, friends, and millions of admirers worldwide. Om Shanti 🙏
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) October 8, 2026
यूपी के सीएम ने कहा कि प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया.
प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2026