menu-icon
India Daily

बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती बने पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

मशहूर अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है. उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के तहत कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती बने पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
Courtesy: X

मशहूर अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है. राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया है.

 सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में नियुक्ति

राज्य सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती को तत्काल प्रभाव से सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग का सांस्कृतिक सलाहकार बनाया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें यह जिम्मेदारी और कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की घोषणा की थी.

अमान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्रवाई का समर्थन

सांस्कृतिक सलाहकार बनने के साथ ही मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य में बिना सरकारी मान्यता और सहायता के चल रहे मदरसों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई का खुला समर्थन किया है. उन्होंने इस कदम को राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की आंतरिक व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी बताया.

मदरसों की फंडिंग और जांच पर जोर

राज्य के 250 से अधिक मदरसों को बंद करने और 100 से ज्यादा को नोटिस देने के फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि इन संस्थानों की फंडिंग के तरीकों की गहराई से जांच होनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.