महाराष्ट्र के अधिक्तर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. महाराष्ट्र के कई जिलों में शनिवार सुबह से तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं. मौसम विभाग ने मुंबई से लेकर नागपुर तक दो दिन का अलर्ट भी जारी कर दिया है. मुंबई में पिछले हफ्ते जमकर बारिश हुई थी. बारिश के कारण शहर के कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया है.
भारी बारिश की वजह से नवी मुंबई इलाके में पानी भर गया है. मौसम विभाग के अनुसार समुद्र में 4.24 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी. इस समय भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ की आशंका बढ़ गई है. मुंबई और पालघर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ठाणे जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के बाद जुहू बीच और मरीन ड्राइव के आसपास लोगों को न जाने की हिदायत दी गई है.
#WATCH | Maharashtra: Severe waterlogging witnessed in Nagpur following incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/0s1EI9vsC2
— ANI (@ANI) July 20, 2024Also Read
कल, मुंबई के मध्य भाग में 78 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी मुंबई में क्रमशः 57 मिमी और 67 मिमी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने शहर में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जो दर्शाता है कि मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है.
#WATCH | Maharashtra: Severe waterlogging witnessed in Navi Mumbai amid heavy downpour pic.twitter.com/WzeJx9JyZL
— ANI (@ANI) July 20, 2024
देर रात और सुबह तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. ग्रांट रोड बिल्डिंग की दीवार गिरने से 1 शख्स की मौत हो गई है. वहीं, 3 लोग घायल हो गए हैं. तेज बारिश के कारण स्टेशन पर भी पानी भर गया है. इससे कई लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट लेट चल रही हैं. ठाणे जिले में आधी रात से भारी बारिश हो रही है. ठाणे वंदना बस डिपो और स्थानीय बाजार में पानी जमा हो गया है, जिससे दैनिक कामकाज में बाधा आ रही है.