Mumbai-Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस दौरान मुंबई से पुणे जा रही एक स्कोडा कार तेज रफ्तार के चलते बेकाबू हो गई और लोहे की सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे की रेलिंग शीशे को तोड़ती हुई सीधे कार में घुस गई. इससे कार के सनरूफ को भी नुकसान हुआ है. यह कार ब्लैक कलर की स्कोडा है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पुणे का था.
इस एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. सूचना मिलते ही IRB की टीमें, पुलिसकर्मी और एम्बुलेंस मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गए. घायलों और मृतकों को बाहर निकालने के लिए बचाव टीमों को कार के दरवाजे और मेटल शीट्स को काटना पड़ा. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Mumbai-Pune Expressway 🚨⚠️
Never overdo your skills + know your limits based on your automobiles…
Every Individual, every route, every car got its own capacities…Overdoing without knowledge of each results similar.
Skoda Driver lost control, rammed guard rail. Faster… pic.twitter.com/bcF48qjMvF— Dave (Road Safety: City & Highways) (@motordave2) May 20, 2026Also Read
जानकारी के अनुसार, बोरघाट के पास तीन भारी वाहन आपस में टकरा गए. इस दौरान पुणे से आ रहे एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया. यह अपने आगे चल रहे दो अन्य ट्रकों से जा टकराया. इससे तीनों वापस तीनों वाहन पलट गए. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसके अलावा पालघर के पास मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर भी एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. इस दौरान 30 से 40 यात्रियों को ले जा रहा एक आइशर टेम्पो सड़क के गलत तरफ चला गया. यह दुर्घटना शाम लगभग 4 बजे धनीवारी गांव के पास हुई. बता दें कि यह व्हीकल सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था. इस दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई. इस घटना में मृत्तकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के लिए फ्री इलाज की घोषणा की गई है.