Weather Today: राजधानी दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में जून-जुलाई से मानसून जारी है. यहां लगातार बारिश हो रही है. यूपी में अब मानसून की तीसरी पारी चल रही है लेकिन हालिया स्थिति देख कर फिलहाल इससे निजात मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है.बीते दिनों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, बाढ़ बारिश की मार से दो चार हो रहा था. तो वहीं यूपी में भी बाढ़ ने दस्तक दे दी थी.उत्तर प्रदेश के कई इलाके अभी में डूबे हुए हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश से शहरी इलाका भी वंचित नहीं है. वहीं दिल्ली में सड़कें करीब दो दिन से दरिया बनी हुई है.
दिल्ली में कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कही बदरा झमाझम बरस रहा है. हालांकि इस बार के बारिश की मात्रा से किसानों के चेहरे पर खुशी है. फसल की उपज में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है.
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में यूपी-दिल्ली में बारिश का दौर थमने वाला नहीं है. विभाग द्वारा 10 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उसके बाद भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि आज दिल्ली के कई इलाकों में बारिश तो कहीं सूखा रह सकता है. कुल मिलाकर इन प्रदेशों में मौसम की स्थिति एक जैसी ही रहेगी.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई।
वीडियो मुनिरका से है। pic.twitter.com/Ba5DItk7Bf— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2024Also Read
- 'कृपया भारत में काम न करें..', दिल्ली हाई कोर्ट ने इसलिए विकीपीडिया को लगाई लताड़
- Udaipur Kanhaiya Lal Murder Case: कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता को हाईकोर्ट से मिली जमानत, अदालत ने रखी हैं ये शर्तें
- Ujjain Misdeed Case: शादी का वादा, शराब पिलाई, फिर सड़क पर ही की दरिंदगी; वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी अरेस्ट
बता दें कि आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में भारी बारिश के कारण जक्कमपुडी YSR कॉलोनी और आसपास के इलाके बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है, तो वहीं तेलंगाना: भद्राचलम में गोदावरी का जल स्तर भी बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार यहां भी लगातार बारिश होने की संभावना है.
#WATCH आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में भारी बारिश के कारण जक्कमपुडी YSR कॉलोनी और आसपास के इलाके बाढ़ के पानी में डूबे। (05.09) pic.twitter.com/OIEZSPK7Db
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2024