menu-icon
India Daily

आंध्र प्रदेश में मजदूरों के ऊपर गिरा पिघला हुआ स्टील, 8 की मौत; 1600 डिग्री सेल्सियस था स्टील का तापमान

उच्च तापमान के कारण पिघले हुए स्टील से भरा लेडल फट गया और वह मजदूरों के ऊपर जा गिरा जिससे 8 मजदूरों की मौत हो गई.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
आंध्र प्रदेश में मजदूरों के ऊपर गिरा पिघला हुआ स्टील, 8 की मौत; 1600 डिग्री सेल्सियस था स्टील का तापमान
Courtesy: X

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील रिसाव से 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए. उच्च तापमान के कारण पिघले हुए स्टील से भरा लेडल फट गया. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और प्लांट के कर्मचारी और अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. विशाखापट्टनम स्टील प्लांट सर्किल इंस्पेक्टर केसव रावने ने सोमवार को यह जानकारी दी.

राज्य गृह मंत्री ने ली हादसे की जानकारी

राज्य गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता ने विशााखापट्टनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने फोन पर विशाखापट्टनम जिला कलेक्टर और सिटी पुलिस आयुक्त से बात की और दुर्घटना की पूरी जानकारी ली. मंत्री ने अधिकारियों को घायलों का बेहत चिकित्सा सुविधा में इलाज कराने के निर्देश दिए और घटना स्थल पर बचाव व राहत कार्य तेज करने का आदेश दिया. हादसे की खबर मिलते ही गृह मंत्री तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं और लगातार फोन पर अधिकारियों से बात करती रहीं और जरूरी निर्देश जारी किये.

करीब 1600 डिग्री सेल्सियस था तापमान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के कार्यालय की और से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, हादसे में कई श्रमिकों की मौत की बात कही जा रही है लेकिन इसमें मौत की संख्या नहीं बतायी गई है. प्रेस रिलीज के मुताबिक सीएम ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने  सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ जरूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. पुलिस ने बताया कि बाल्टी में रखे पिघले स्टील को क्रेन से ले जाया जा रहा था तभी यह श्रमिकों के ऊपर गिर गया. पुलिस ने बताया कि पिघले हुए लोहे का तापमान 1600 डिग्री सेल्सियस था.