menu-icon
India Daily

बीच सड़क पर मां-बेटी को बाल पकड़ कर घसीटा, पेट में मारी लात, जमीन पर लिटाकर बरसाए डंडे, हैवानियत का वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह!

गुजरात के सूरत शहर से खौफनाक मामला सामने आया है जहां एक महिला और युवती की बेरहमी से पिटाई की. इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

princy
Edited By: Princy Sharma
बीच सड़क पर मां-बेटी को बाल पकड़ कर घसीटा, पेट में मारी लात, जमीन पर लिटाकर बरसाए डंडे, हैवानियत का वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह!
Courtesy: Twitter

Surat Viral Video: गुजरात के सूरत शहर से खौफनाक मामला सामने आया है जहां एक महिला और युवती की बेरहमी से पिटाई की. इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जब यह वीडियो सूरत पुलिस के पास पहुंचा तो प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपियों की जमकर पिटाई की. सूरत पुलिस ने गिरफ्तारी के पहले और बाद का भी वीडियो एक्स पर भी पोस्ट किया है. 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिन के समय चलते रोड पर कुछ लोग 2 महिलाओं को बेरहमी से पीट रहे हैं. इस समय कई लोग मौजूद हैं लेकिन कोई भी रोकने की कोशिश नहीं कर रहा है और सब तमाशा देख रहे हैं. इस दौरान कई लोगों ने घटना कैमरे में रिकॉर्ड किया. 

पुलिस ने की आरोपी की पिटाई

पुलिस का कहना है कि इन दो महिलाओं ने सब्जी चोरी करने की कोशिश की थी जिसके वजह से उसे पीटा था. पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की. बाद में, पुलिस ने दोनों आरोपी का वीडियो बनाया जिसमें वह लंगड़ाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो से देखकर अच्छे से पता चल रहा है कि पुलिस ने आरोपियों की अच्छे से पिटाई की. 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

सूरत पुलिस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अच्छे से खातिरदारी करो इनकी.' दूसरे यूजर ने कहा,'कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'पता नहीं क्यों लोग कानून अपने हाथों में ले लेते हैं.'