menu-icon
India Daily

Marco Rubio बोले- पाकिस्तान को लेकर भारत हमेशा चिंतित रहता है, लेकिन ईरान मध्यस्थता पर नहीं जताई आपत्ति

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठनों को लेकर चिंतित रहता है, लेकिन ईरान मुद्दे पर पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर नई दिल्ली ने कोई आपत्ति नहीं जताई। रूबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को भी मजबूत बताया.

Dhiraj Kumar Dhillon
Marco Rubio बोले- पाकिस्तान को लेकर भारत हमेशा चिंतित रहता है, लेकिन ईरान मध्यस्थता पर नहीं जताई आपत्ति
Courtesy: Google

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को लेकर भारत अक्सर चिंतित रहता है, खासकर पाकिस्तान की धरती से संचालित होने वाली गतिविधियों को लेकर. लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भारत को कोई एतराज नहीं है. रूबियो चार दिन के दौरे पर भारत में है. वे मंगलवार को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे. मीडिया के द्वारा किए गए सवालों के जवाब देते हुए मार्को रूबियो ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा- भारत अपने खिलाफ आतंकी गतिविधियों के संचालन को लेकर जरूर पाकिस्तान पर निशाना साधता रहा है, जो सही भी है, लेकिन पाकिस्तान की अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता पर भारत ने आपत्ति दर्ज नहीं की.

बोले- भारत अहम रणनीतिक साझेदार

मार्को रूबियो ने भारत को अहम रणनीतिक साझेदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते और बेहतर होंगे. हम सामरिक और व्यापारिक मामलों में एक-दूसरे के लिए भरोसेमंद सहयोगी के रूप में काम कर रहे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत को भरोसेमंद साझेदार बताते हुए कहा है कि भारत उन पर 100 परसेंट भरोसा कर सकता है.

ट्रंप ने इस मामले में पाकिस्तान की तारीफ की

इससे अलग मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है. इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख अमीर मनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तारीफ करते हुए कहा कि युद्ध विराम पाकिस्तान के अनुरोध पर ही किया गया है. उन्होंने कहा कि अमीर मुनीर और शहबाज शरीफ लगातार इस प्रयास में जुटे हैं ईरान युद्ध को संवाद के ‌जरिए रोका जा सके.