menu-icon
India Daily

महाराष्ट्र: स्कूल में खाने को दिया बिस्किट, 80 छात्र अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक जिला परिषद स्कूल के लगभग 80 विद्यार्थियों को स्कूल में दिए गए बिस्कुट खाने से मतली और उल्टी होने के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाबासाहेब घुघे ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिस्किट खाने के बाद 257 छात्रों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे.

India Daily Live
महाराष्ट्र: स्कूल में खाने को दिया बिस्किट, 80 छात्र अस्पताल में भर्ती
Courtesy: Social Media

महाराष्ट्र के एक स्कूल में बिस्किट खाने से 80 छात्रों की तबीयत खराब हो गई. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, ये मामला छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक जिला परिषद स्कूल की है. बच्चों ने जैसे ही बिस्किट खाया सभी की मतली और उल्टी होने लगी. 

जब कई छात्रों ने उल्टी की शिकायत की तब अस्पताल में भर्ती कराया गया. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक जिला परिषद स्कूल के लगभग 80 छात्रों को पोषण आहार कार्यक्रम के तहत दिए गए बिस्कुट खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बच्चों को मतली और उल्टी की समस्या

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि केकेट जलगांव गांव के स्कूल में शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिस्कुट खाने के बाद बच्चों को मतली और उल्टी की समस्या हुई. इसकी जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारी तुरंत स्कूल पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की. छात्रों को एक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई.

257 छात्रों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण

अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाबासाहेब घुघे ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिस्किट खाने के बाद 257 छात्रों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे. इनमें से 153 को अस्पताल लाया गया और कुछ का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया. हालांकि, घुघे ने बताया कि सात छात्रों में गंभीर लक्षण मिलने होने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. स्कूल में 296 छात्र हैं. अब इसकी जांच चल रही है.