menu-icon
India Daily

मटन के नाम पर परोसा गया बीफ! कोलकाता के मशहूर पब में मचा बवाल, गिरफ्तार हुआ वेटर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती चर्चे में तब आ गए, जब उन्होंने कोलकाता के एक नामी पब में मटन के जगह पर बीफ परोसे जाने का आरोप लगाया.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
मटन के नाम पर परोसा गया बीफ! कोलकाता के मशहूर पब में मचा बवाल, गिरफ्तार हुआ वेटर
Courtesy: X (@me_sourish_)

कोलकाता का एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें पार्क स्ट्रीट के एक मशहूर पब में मटन स्टेक के नाम पर बीफ परोसा गया. यह मामला तब सामने आया जब बंगाली एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई. 

सायक चक्रवर्ती कोलकाता के मशहूर पब ओली में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मटन स्टेक ऑर्डर किया, लेकिन पब ने उसके जगह पर बीफ परोस दिया. हालांकि जब इसपर आपत्ति जताई गई तब वेटर ने यह दावा किया कि दो ऑर्डर किए थे, जिसमें एक मटन और दूसरा बीफ था. 

कौन है सायक चक्रवर्ती?

सायक चक्रवर्ती एक मशहूर इन्फ्लुएंसर हैं. इन्फ्लुएंसर ने दावा किया कि इस घटना ने उनको मानसिक रूप से परेशान कर दिया. हालांकि शिकायत दर्ज करवाने के बाद वेटर को गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वेटर से जवाब मांगते नजज आ रहे हैं. वहीं वेटर और रेस्टोरेंट मैनेजर माफी मांगते नजर आ रहा है. पार्क स्ट्रीट पुलिस ने वेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जिसकी पहचान शेख नसीरुद्दीन के रूप में की गई है.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को धर्म से भी जोड़ा है. लोगों ने वेटर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत शिकायत दर्ज की गई है. हालांकि कुछ यूजर्स ने चक्रवर्ती पर भी सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है. 

सायक चक्रवर्ती ने क्या कहा?

चक्रवर्ती ने अपने ऊपर लगे आरोप पर कहा कि मेरा हिंदू-मुस्लिम दंगा करवाने का कोई इरादा नहीं रहा है. मेरे भी मुस्लिम दोस्त हैं, जिनके साथ हम भी ईद मनाते हैं. मेरे कंटेंट में हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दिया गया है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के  बाद सायक को राज्य सरकार का चमचा कहा जाने लगा था. सायक ने कहा कि अगर वेटर हिंदू भी होता तब भी मुझे इस हरकत से दिक्कत होती. यह हिंदू और मुस्लिम का मुद्दा नहीं बल्कि लापरवाही का मुद्दा है.