menu-icon
India Daily

क्या 2024 की तरह इस बार भी बजट के बाद धड़ाम से गिरेंगे सोना-चांदी के दाम? निवेशकों को मिलने वाली है गुड न्यूड

बजट पेश होने में अभी कुछ घंटों का समय बचा है. इससे पहले सोना-चांदी के निवेशकों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या इसके दाम गिरेंगे या नहीं?

shanu
Edited By: Shanu Sharma
क्या 2024 की तरह इस बार भी बजट के बाद धड़ाम से गिरेंगे सोना-चांदी के दाम? निवेशकों को मिलने वाली है गुड न्यूड
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: देश के आम बजट पेश होने में अब कुछ पल ही बचा है. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. ऐसे में निवेशकों की नजर बजट की ओर है. हालांकि बजट पेश होने से एक दिन पहले सोना-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली. ऐसे में आज बजट पेश होने के बाद सोना-चांदी के दामों पर क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

बजट का असर सोना-चांदी के दामों पर कितना पड़ सकता है इसे समझना जरूरी है. जिस तरह से सोना-चांदी के दामों में लगातार उछाल देखा जा रहा है, ऐसे में अगर सरकार द्वारा टैक्स कम किया जाता है तो इसके दाम कम हो सकते हैं. लेकिन यह संभव है या नहीं, इसे समझना जरूरी है.

सोना-चांदी के गिरे दाम 

बजट पेश होने से एक दिन पहले चांदी का दाम 45000 रुपये तक नीचे गिर गए. जिसके बाद चांदी के दाम 3,50,000 रुपये पर पहुंच गए. इससे पहले चांदी के दाम 4,10,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुका था. ऐसे में निवेशकों का यह सवाल है कि क्या सरकार द्वारा चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी कम किए जाएंगे या नहीं? और अगर टैक्स कम किए जाते हैं तो इससे चांदी के दाम और कितना नीचे गिरेगा. वहीं अगर सोने के भाव की बात करें तो अभी देश में 1,60,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है. 

2024 में घटा था इंपोर्ट ड्यूटी

मोदी सरकार द्वारा साल 2024 में इंपोर्ट ड्यूटी घटाया गया था. सोने और चांदी पर ड्यूटी 10% से घटाकर 6% और एग्रीकल्चर सेस 5% से घटाकर 1% किया गया था. इसके बाद सोने की कीमत सीधे 6000 रुपये कम हो गई थी. इसे घटना को गोल्ड का काला इतिहास बताया गया था. अभी के समय में सोना के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. अगर अभी टैक्स कम किए गए तो निवेशकों को बड़ा फायदा मिल सकता है. हालांकि सरकारी खजाने पर इसका असर जरूर पड़ेगा. अभी कुछ घंटे बाद यह साफ हो जाएगा कि सोना-चांदी पर बजट का कोई असर पड़ेगा या नही? हालांकि इस बार बजट इसलिए भी खास हैं क्योंकि इसे रविवार के दिन पेश किया जा रहा है.