नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं. टैक्सपेयर्स से लेकर किसानों तक, हर किसी की नजर इस बजट पर है. किसान, महिलाएं, सैलरी कैटेगरी के लोग और आम नागरिक कुछ राहत की उम्मीद कर रहे हैं. टैक्सपेयर्स को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं. बता दें कि यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा. वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार अपना नौवां बजट है.
जब भी बजट पेश होता है, तो इतिहास को जरूर देखा जाता है. कई मामले सामने आते हैं और कई किस्सों को फिर से निकाला जाता है. इस बार बजट से पहले कई लोग यह जरूर जानना चाह रहे होंगे, कि किस भारतीय नेता ने अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण दिया है. क्या आप इसका जवाब जानते हैं, अगर नहीं, तो यहां हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं.
बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री हिरुभाई मुलजीभाई पटेल ने 1977 में सबसे छोटा बजट भाषण दिया था. इन्होंने अंतरिम बजट पेश किया था, जिसमें सिर्फ 800 शब्द थे. यह संक्षिप्त भाषण स्वतंत्र भारत में दिया गया अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण है. वहीं, दूसरी तरफ, अगर सबसे लंबी भाषण की बात करें तो यह निर्मला सीतारमण के नाम पर दर्ज है. इन्होंने 1 फरवरी 2020 को 2.40 घंटे तक का भाषण दिया.
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम पर यह रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 1959 और 1964 के बीच छह बजट पएश किए थे. वहीं, 1967 और 1969 के बीच चार बजट पेश किए थे. इसके साथ यह संख्या 10 हो गई. फिलहाल निर्मला सीतारमण 8 बजट पेश कर चुकी हैं और आज नौंवा बजट पेश करने जा रही हैं. यह आंकड़ा चिदंबरम के बराबर है.
बता दें कि केंद्रीय बजट आज सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी कर ली है. इसके बाद बजट पेश होने से पहले कैबिनेट उसे मंजूरी देगा. को मंजूरी दिलाने के लिए कैबनिट पेश होने से पहले वो कैबिनेट को सौंपेंगी.