नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा देखने को मिला. यह विवाद कांग्रेस की वोट चोरी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों को लेकर खड़ा हुआ. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेतृत्व से तुरंत माफी की मांग की. उन्होंने कहा कि इस तरह के नारे न केवल शर्मनाक हैं बल्कि देश के प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं.
दिल्ली में रविवार को आयोजित कांग्रेस की वोट चोरी रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में कांग्रेस की कुछ महिला कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाती नजर आ रही हैं. जब यह मामला लोकसभा में उठा तो किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि इतने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ऐसे नारे लगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
VIDEO | Delhi: Union Minister Kiren Rijiju (@KirenRijiju) says, "We all have seen what was said in yesterday's Congress rally – they threatened PM Modi, saying his grave will be dug, even threatening his life. We haven’t seen such below-the-belt remarks. The Parliament is in… pic.twitter.com/oGegF6vYKJ
— Press Trust of India (@PTI_News) December 15, 2025
कल कांग्रेस पार्टी की एक रैली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ख़िलाफ़ लगाया गया नारा कांग्रेस पार्टी की असली सोच और मानसिकता का प्रमाण है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 15, 2025
देश के प्रधानमंत्री जी की मृत्यु की कामना करना अत्यंत निंदनीय है। इस अमर्यादित भाषा के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश… pic.twitter.com/EEmuNuQDam
रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके खिलाफ इस तरह की भाषा बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए. उनके बयान के बाद लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ और हालात को संभालने के लिए स्पीकर ओम बिरला को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
इसी तरह का हंगामा राज्यसभा में भी देखने को मिला. जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस रैली में लगाए गए नारे पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाते हैं. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बातें कहना निंदनीय है और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी.
वायरल वीडियो में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता मोदी तेरी कबर खुदेगी जैसे नारे लगाती दिख रही हैं. इस मामले में कार्यकर्ता मंजू लता मीना ने माफी मांगने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह उनका नारा है और उन्हें किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है.