कोयंबटूर: तमिलानाडु के कोयंबटूर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पर केरल से आई एक टूरिस्ट वैन गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. इसमें ड्राइवर समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि यह हादसा वलपराई-पोल्लाची पहाड़ी सड़क पर 13वें हेयरपिन मोड़ पर हुआ. इस वैन में केरल के मलप्पुरम जिले के 13 लोग सवार थे.
खबरों के अनुसार, पहाड़ी से नीचे उतरते समय वैन का संतुलन बिगड़ गया, वह सुरक्षा बैरियर तोड़कर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई. पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं थीं. उनमें से कुछ मलप्पुरम की स्कूल टीचर थीं, जो वलपराई घूमने गई थीं और अब घर लौट रही थीं.
#WATCH | Valparai, Tamil Nadu: Visuals from the spot, after a van driver lost control, and the vehicle rumbled to the 9th hairpin bend. 7 people died in this incident, and further details are awaited. https://t.co/X2ByN7Jqkn pic.twitter.com/gG9kujyHzD
— ANI (@ANI) April 17, 2026Also Read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "कोयंबटूर में हुए इस हादसे के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं."
Distressed to hear about the mishap in Coimbatore, Tamil Nadu. I extend my heartfelt condolences to those who have lost their loved ones in the mishap. Prayers for the speedy recovery of those injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 17, 2026
पुलिस और अग्निशमन सर्विसेज की बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने खाई से शवों को बाहर निकाला. साथ ही घायलों को पोल्लाची सरकारी अस्पताल पहुंचाया. घटनास्थल से मिली तस्वीरों में वैन पूरी तरह से कुचली हुई और क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही थी. पुलिस के अनुसार, गड़बड़ी कहां और कैसे हुई, इस बात का पता लगाया जा रहा है.
#WATCH तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में वलपराई पहाड़ियों पर एक टूरिस्ट वैन के एक हेयरपिन मोड़ से खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
(अस्पताल से वीडियो जहां घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है) pic.twitter.com/0HG9wPy8rC
बता दें कि वलपराई की पहाड़ियां एक लोकप्रिय जगह है जहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं. यह जगह चाय के बागानों और सुंदर नजारों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन यहां की घुमावदार सड़कें खतरनाक हो सकती हैं, खासकर नीचे उतरते समय.