menu-icon
India Daily

Kerala News: ये कैसा वकील? सुनवाई के बीच में ही एडवोकेट ने उतार दिए कपड़े, करने लगा अश्लील इशारे

Kerala News: केरल से एक अजीब मामला सामने आया है. एक मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के दौरान एक वकील ने अचानक अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील इशारे करने लगा. ये देखते हुए तत्काल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही सुनवाई को रोक दिया गया. आरोपी वकील के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज की गई है.

India Daily Live
Kerala News: ये कैसा वकील? सुनवाई के बीच में ही एडवोकेट ने उतार दिए कपड़े, करने लगा अश्लील इशारे
Courtesy: pinterest

Kerala News: केरल में एक कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान अचानक एक वकील ने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें करने लगा. मामले की सुनवाई गूगल मीट के जरिए की जा रही थी. वकील के कपड़े उतारने और अश्लील इशारों को देखने के तुरंत बाद जज ने सुनवाई रोक दी. आरोपी वकील के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 2 सितंबर की है. आरोपी वकील की पहचान टीके अजान के रूप में हुई है, जो एक मामले में बहस के लिए इडुक्की के तोड़ुपुझा में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज की अदालत में अपीलकर्ता की ओर से पेश हुए थे. आरोप है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही सुनवाई के बीच ही दलील दे रहे टीके अजान ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं.

कोर्ट ने वकील को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के दिए आदेश

वकील के भद्दे इशारों और कपड़ों के उतारने क बाद डिस्ट्रिक्ट जज ने तुरंत सुनवाई स्थगित कर दी. साथ ही कोर्ट की ओर से अपीलकर्ता के वकील अजान को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के दिए गए. 

जानकारी के मुताबिक, चल रही मामले की सुनवाई को स्थगित किए जाने के बाद अगली सुनवाई के लिए 3 अक्टूबर की तारीख तय की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी वकील के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी वकील टीके अजान के खिलाफ BNS की धारा 79 (किसी महिला की शील को अपमानित करने के इरादे से शब्द, इशारा या कार्य) और सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले यौन इशारों या कृत्यों पर केरल पुलिस अधिनियम की धारा 119 (1) (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कोल्लम बार के वकील हैं आरोपी टीके अजान

आरोपी टीके अजान कोल्लम बार के वकील हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 सितंबर को सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर सुनवाई शुरू हुई थी. इस दौरान टीके अजान, डिविजनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान होने वाली सुनवाई में शामिल हुए थे.

मामले पर बहस करते समय अजान ने कोर्ट की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की. उनके ऐसा करने के बाद जज की ओर से उन्हें कैमरा और माइक बंद करने का आदेश दिया गया. इसके बाद अजान ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. घटना के बाद कोर्ट के अधिकारी की शिकायत पर मट्टम पुलिस ने टीके अजान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.