menu-icon
India Daily

7वें चरण की वोटिंग में RJD लीडर से हुई थी बहस, अब उसी JDU नेता की हुई निर्मम हत्या

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मौआ गांव में जेडीयू नेता अनिल कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट के तौर पर काम किया था. उन्हें RJD नेता से धमकियां मिल रही थीं.

India Daily Live
7वें चरण की वोटिंग में RJD लीडर से हुई थी बहस, अब उसी JDU नेता की हुई निर्मम हत्या
Courtesy: ANI

JDU Leader Murder: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान हो गए हैं. अब एक दिन बाद ही इसके परिणाम आने हैं. इससे पहले वोटिंग के दौरान हुई सियासी बहसों की प्रतिक्रिया दिखने लगी है. दरअसल 7वें चरण के दौरान हुई बहस के कारण बिहार के नालंदा में एक JDU नेता की निर्मम हत्या हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

घटना नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के मऊआ गांव की है. बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय जेडीयू नेता अनिल कुमार को लगातार धमकी मिल रही थी. हमलावरों ने खेत जाते समय उन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई.

DSP ने दी घटना की जानकारी

डीएसपी गोपाल कृष्ण ने घटना के बारे में बताय है. डीएसपी के अनुसार, 3 जून को मऊआ गांव में 62 वर्षीय अनिल कुमार सुबह करीब साढ़े चार बजे घायल अवस्था में मिले. उन्हें परिजन परवलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. उसके बाद उनको बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका.

गोपाल कृष्ण ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उसके बाद परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

परिजनों ने लगाया आरोप

मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD ) के नेता ने मतदान के दिन अनिल कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी. उसने कहा था कि चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले तुमको परिणाम भुगतना होगा. परिजनों के अनुसार, जदयू नेता अपने खेत के लिए निकले थे, तभी घात लगाए कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी.

कौशलेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे 

JDU नेता कौशलेंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर हर संभव ममद का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा वो हमारे पोलिंग एजेंट थे. तभी से उन्हें राजद की ओर से धमकियां मिल रही थीं. हम डीएसपी से भी उचित कार्रवाई करने और घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करेंगे.