menu-icon
India Daily

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश, सेना ने मार गिराए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एलओसी आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की है. सेना ने इसे नाकाम करते हुए 3 आतंकियों को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक अभी भी सेना इलाके में ऑपरेशन चला रही है. सेना ने घुसपैठ का प्रयास कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया जिनके शव बरामद किए जा रहे हैं.

India Daily Live
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश, सेना ने मार गिराए 3 आतंकी
Courtesy: Social Media

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एलओसी आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की है. सेना ने इसे नाकाम करते हुए 3 आतंकियों को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक अभी भी सेना इलाके में ऑपरेशन चला रही है. सेना ने घुसपैठ का प्रयास कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया जिनके शव बरामद किए जा रहे हैं. तीनों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. 

पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है. गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सेना ने आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था. इसी महीने 8 जुलाई 2024 को कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के ग्रुप ने गश्ती कर रहे सेना पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे और आठ जवान घायल हुए थे. 

सेना के शिविर पर आतंकियों ने किया हमला

जम्मू कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले की घटना सामने आई थी. आतंकियों ने सेना के पोस्ट पर तैनात जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें एक जवान घायल हो गए थे. सेना घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रही है. कई इलाकों से आतंकियों का सफाया किया गया है.

उरी सेक्टर से हुई घुसपैठ की कोशिश

बता दें कि  इससे पहले 22 जून को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया था. वहीं, 19 जून को जम्मू-कश्मीर के बारामूला के हादीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था, जिसमें दो आतंकी ढेर हुए. इस ऑपरेशन के दौरान एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हुए.