menu-icon
India Daily

अति आत्मविश्वास से कई बार चोट लगती है...BJP कार्यकर्ताओं को सीएम योगी ने दी सलाह

यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब हम अति आत्मविश्वास में रहते हैं हम हर जगह जीत रहे हैं, वहां कई बार चोट पहुंच जाती है. उन्होंने कहा कि हमने 500 वर्षों का इंतजार खत्म किया है. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ डबल इंजन की सरकार ने सपना साकार किया है. हमें बैकफुट पर आने की जरुरत नहीं है. 

India Daily Live
अति आत्मविश्वास से कई बार चोट लगती है...BJP कार्यकर्ताओं को सीएम योगी ने दी सलाह
Courtesy: Social Media

यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक हुई. इस बैठक में सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि बैकफुट आने की जरुरत नही है. ऐसा इसलिए क्योंकि आपने काम करके दिखाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 2014, 2017, 2019 और 2022 में विपक्ष को हराया था. सीएम ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि 2024 के चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत पिछले चुनावों के बराबर रहा है. 

सीएम योगी ने कहा कि वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास की वजह से कहीं न कहीं चोट पहुंची है. आप सबके सहयोग से हमने यूपी को माफिया मुक्त किया. हमने 500 सालों बाद राम मंदिर का निर्माण किया. यूपी में सुरक्षा वातावरण है. पहले मोहर्रम में ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, तार हटाए जाते थे. अब कोई मनमानी नहीं चलती है. 

बीजेपी सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी

यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी, लेकिन इसके लिए हमें आज से ही जुटना पड़ेगा. इसे एक अभियान मानना होगा. उन्होंने कहा कि हमें जीत की सिलसिला बरकरार रखना है. बता दें कि 10 जुलाई को 7 राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आया. जिसमें इंडिया गठबंधन को 10 सीटें मिली. बीजेपी का सिर्फ 2 सीट पर जीत हासिल हुई. 

अति आत्मविश्वास से कई बार चोट लगती है

बैठक में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब हम अति आत्मविश्वास में रहते हैं हम हर जगह जीत रहे हैं, वहां कई बार चोट पहुंच जाती है. उन्होंने कहा कि हमने 500 वर्षों का इंतजार खत्म किया है. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ डबल इंजन की सरकार ने सपना साकार किया है. हमें बैकफुट पर आने की जरुरत नहीं है. 

सीएम योगी ने कहा कि सोशल मीडिया एक मजबूत प्लेटफॉर्म है. हम रामपुर और आजमगढ़ का उप चुनाव भी जीते थे. हमें थोड़ा जुटना पड़ेगा. हमें तो दस उप चुनाव सीट के लिए अभी से तैयारी करनी है. हमारा संकल्प ये होना चाहिए कि 2027 में भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी. अगर एक भी खरोंच आया तो इसका असर सबको पड़ेगा.