menu-icon
India Daily

"मैं बहुत जिद्दी आदमी हूं..जो मुझे समझ नहीं पाए....", जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव का साथ देने का दिया भरोसा

UP Politics:

Avinash Kumar Singh
"मैं बहुत जिद्दी आदमी हूं..जो मुझे समझ नहीं पाए....", जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव का साथ देने का दिया भरोसा

नई दिल्ली: RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी इस दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. जंयत चौधरी की चर्चाओं में बने रहने की सियासी वजह तो बहुत है लेकिन जो सबसे खास वजह है वह है सपा के साथ चुनावी गठबंधन में बने रहने का. जयंत चौधरी को सियासी गलियारों में तमाम तरह के कयास लगाये जा रहे है. वैसे तो जंयत चौधरी विपक्षी गठबंधन INDIA में बने हुए है लेकिन गाहे-बगाहे NDA में जाने की चर्चा जोर पकड़ने लगती है. 

तमाम तरह की चर्चाओं के बीच जंयत चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है. जंयत चौधरी ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि "जो मुझे समझ नहीं पाए वही इसी बात की चर्चा कर रहे हैं. मैं बहुत जिद्दी आदमी हूं, जब कह देता हूं मन बना लेता हूं तो बदलता नहीं हूं"

जंयत चौधरी के बयान से साफ हुई सियासी तस्वीर  

जंयत चौधरी ने यह बयान देकर यह साफ करने की कोशिश की है कि वह INDIA गठबंधन और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के साथ हैं. यूपी में सपा की सहयोगी दल रालोद भी विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है और रालोद के मुखिया जंयत चौधरी बीते दिनों बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा भी लिए थे लेकिन दिल्ली सर्विस बिल पर राज्यसभा में वोटिंग के दौरान जयंत चौधरी की गैर मौजूदगी ने इंडिया गठबंधन को असहज स्थिति में डाल दिया था.

2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सत्ता में वापसी के पीएम मोदी के दावे को लेकर जंयत चौधरी ने कहा कि  चौधरी ने कहा कि हर नेता चाहता है कि हर नेता चाहता है कि वह विश्वास दिखाए और सभी सीटों पर उसकी पार्टी जीते. पीएम मोदी का बयान भी कुछ ऐसा ही इसलिए इसे अधिक सीरियसली नहीं लेना चाहिए.

रालोद विधायकों ने सीएम योगी से की मुलाकात

सियासी गलियारों में चल रही अटकलों की मानें तो जयंत चौधरी की बीजेपी के साथ सियासी खिचड़ी पक रही है. इन कयासों को तब और बल मिल गया जब यूपी विधानसभा सत्र के दौरान रालोद विधायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद जयंत चौधरी के अगले सियासी कदम की चर्चा होने लगी. कयासों का बाजार गर्म होने के बाद रालोद की तरफ से बड़ा बयान जारी करते हुए कहा गया कि रालोद विधायकों से सीएम योगी से मुलाकात किसानों के मुद्दे को लेकर था.

"खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी...खीर खाओ"

इन अटकलों को और मजबूती देने का काम किया मुख्यमंत्री के साथ रालोद विधायकों की मुलाकात ने जिसने उत्तर प्रदेश की सियासत में सनसनी मचा दी. रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है कि "खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी जो पसंद है खाओ! वैसे चावल खाने ही हैं तो खीर खाओ!" जिसमें बाद इस बात की चर्चा होने लगी थी कि जयंत चौधरी 2024 से पहले कोई बड़ा उलटफेर कर सकते हैं. लेकिन जयंत चौधरी ने बयान देकर साफ तौर पर जाहिर कर दिया है कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या बिहार की जातीय जनगणना लोगों के बीच होगी सार्वजनिक, जानें कब लेगी SC फैसला?