menu-icon
India Daily

भारत से कितना महंगा है अमेरिका में रहना, US में एक दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे आप

भारत की तुलना में अमेरिका में रहने, खाने, यात्रा करने और बुनियादी सुविधाओं पर होने वाला खर्च कई गुना का अन्तर है. चलिए जानते हैं किस देश में कितना खर्च होता है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
भारत से कितना महंगा है अमेरिका में रहना, US में एक दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे आप
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: अमेरिका में बसने का सपना लाखों भारतीय देखते हैं लेकिन वहां की चमक-दमक के पीछे जीवनयापन की ऊंची लागत भी छिपी हुई है. भारत की तुलना में अमेरिका में रहने, खाने, यात्रा करने और बुनियादी सुविधाओं पर होने वाला खर्च कई गुना अधिक है. यही कारण है कि अच्छी सैलरी मिलने के बावजूद लोगों को अपने बजट का विशेष ध्यान रखना पड़ता है.

अमेरिका में सबसे बड़ा खर्च घर का किराया होता है. सामान्य क्षेत्रों में भी एक घर का मासिक किराया 3,500 से 4,500 डॉलर तक पहुंच सकता है. इसके अलावा एक छोटे परिवार का मासिक राशन खर्च 800 से 1,200 डॉलर के बीच होता है. वहां कार रखना भी लगभग जरूरी माना जाता है, जिसके साथ ईएमआई, इंश्योरेंस, ईंधन और मेंटेनेंस जैसे अतिरिक्त खर्च जुड़े रहते हैं.

बुनियादी सुविधाओं पर कितना होता है खर्च?

पानी, बिजली और कूड़ा प्रबंधन जैसी बुनियादी सुविधाओं पर भी भारत की तुलना में कई गुना ज्यादा खर्च करना पड़ता है. विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में रहने की कुल लागत भारत के मुकाबले लगभग 2 से 3 गुना अधिक हो सकती है.

अमेरिका में कितना आता है औसत दैनिक खर्च?

यदि कोई व्यक्ति घूमने के लिए अमेरिका जाता है, तो उसका औसत दैनिक खर्च 100 से 250 डॉलर तक हो सकता है. भारतीय मुद्रा में यह करीब 8,300 से 21,000 रुपये प्रतिदिन के बराबर है. इसमें होटल, भोजन, स्थानीय परिवहन और पर्यटन स्थलों के टिकट शामिल होते हैं.