menu-icon
India Daily

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, 7 लोगों की मौत

खबरों के मुताबिक, सड़क के गलत तरफ से तेज रफ़्तार से आ रहे एक टिप्पर ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी लॉरी के नीचे दब गई और शव क्षत-विक्षत हो गए. दुर्घटना के समय कार नेल्लोर से कडप्पा की ओर जा रही थी. पीड़ितों के बारे में और जानकारी अभी पता नहीं चल पाई है.

Gyanendra Sharma
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, 7 लोगों की मौत
Courtesy: Social Media

Road accident: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में बुधवार को मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार  को टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर में कार में सवार लोगों की मौत हो गई. 

खबरों के मुताबिक, सड़क के गलत तरफ से तेज़ रफ़्तार से आ रहे एक टिप्पर ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी लॉरी के नीचे दब गई और शव क्षत-विक्षत हो गए. दुर्घटना के समय कार नेल्लोर से कडप्पा की ओर जा रही थी. पीड़ितों के बारे में और जानकारी अभी पता नहीं चल पाई है.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

इस बीच, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुखद सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को शोक संतप्त परिवारों को पूर्ण सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. चंद्रबाबू ने दुर्घटना की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए और निर्देश दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

पुलिस ने बताया कि बुधवार को नेल्लोर जिले में संगम मंडल के पास विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक कार से टकरा गया.  जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, पीड़ित नेल्लोर शहर के रहने वाले थे और अपने रिश्तेदारों से मिलने आत्मकुर सरकारी अस्पताल जा रहे थे.