हेमंत सोरने ने चौथी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली. उन्होंने फिलहाल अकेले सीएम पद की शपथ ली. मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा. रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ. इसमें INDIA गठबंधन की 10 पार्टियों के 18 बड़े नेता शामिल हुए. समारोह में INDIA की 10 पार्टियों के 18 बड़े नेता शामिल हुए.
सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 में से 56 सीटें जीतकर उल्लेखनीय जीत हासिल की. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं.
#WATCH | JMM executive president Hemant Soren takes oath as the 14th Chief Minister of Jharkhand, in Ranchi.
(Video: ANI/Jhargov TV) pic.twitter.com/30GxxK9CXe— ANI (@ANI) November 28, 2024Also Read
जेएमएम का शानदार प्रदर्शन
जेएमएम ने अब तक का अपना सबसे बड़ा चुनावी प्रदर्शन किया, उसने 43 सीटों पर चुनाव लड़कर 34 सीटें जीतीं. इसके गठबंधन सहयोगियों में से कांग्रेस को 21 सीटें, राष्ट्रीय जनता दल को 4 सीटें और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) को दो सीटें मिलीं.
मंत्री पद को लेकर रस्साकशी
बता दें, कांग्रेस के भीतर मंत्री पद को लेकर रस्साकशी चल रही है. इस कारण मंत्रिमंडल का विस्तार टाल दिया गया है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भास्कर को बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा. इससे पहले दोपहर 3 बजे हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को हाथ पकड़कर समारोह स्थल ले गए. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे. चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की अगुवाई वाले इंडिया ब्लॉक को 56 सीटों पर जीत मिली थी. रिजल्ट के आने के बाद अगले ही दिन हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था.