Gaurav Gogoi: कांग्रेस ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर गौरव गोगोई को सदन में पार्टी का उपनेता नियुक्त किए जाने की जानकारी दी. इस घोषणा के साथ ही कांग्रेस की ओर से लोकसभा स्पीकर को जानकारी दी गई कि पार्टी के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है, जबकि कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर और मोहम्मद जावेद को सचेतक नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में इन नई नियुक्तियों की पुष्टि की.
Hon'ble CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji has written to the Hon'ble Lok Sabha Speaker informing him about the appointment of the Deputy Leader, Chief Whip, and two Whips for the Congress Party in the Lok Sabha.
Deputy Leader - Shri @GauravGogoiAsm
Chief Whip - Shri…— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) July 14, 2024Also Read
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने एक्स हैंडल पर लिखा कि कांग्रेस सांसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है.
वेणुगोपाल के एक्स पोस्ट के मुताबिक...
उपनेता- गौरव गोगोई
मुख्य सचेतक - कोडिकुन्निल सुरेश
सचेतक - 1. मणिकम टैगोर
2. डॉ. एमडी जावेद
वेणुगोपाल ने लिखा कि नए नियुक्तियों को बधाई. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस और भारतीय दल लोकसभा में लोगों के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएंगे.
4 सितंबर 1982 को जन्मे गौरव गोगोई 17वीं लोकसभा में भी कांग्रेस पार्टी के उपनेता थे. वे असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं. राजनेता बनने से पहले गौरव गोगोई 2005 तक एयरटेल में जॉब करते थे. एयरटेल की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने दिल्ली की एक गैर सरकार संगठन यानी NGO के लिए काम किया. गौरव गोगोई ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन किया है. इससे पहले उन्होंने सेंट कोलंबिया स्कूल से ग्रैजुएशन किया था. फिर दिल्ली की इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.
न्यूयॉर्क से मास्टर्स करने के बाद भारत लौटे गौरव पार्टी में शामिल होकर काम करने लगे. 2014 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और 4.43 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीता. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें जीत हासिल हुई थी. कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की नेटवर्थ 4 करोड़ 90 लाख 61 हजार 120 रुपए है.