देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा अभी जारी है. 12 जुलाई को अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में देश ही नहीं दुनिया भर की चर्चित हस्तियां पहुंची. साथ ही इस शादी में भारत के दिग्गज नेता भी इस शाही शादी का लुत्फ उठाने पहुंचे लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस शादी में में नहीं पहुंचा. इसके बावजूद राहुल गांधी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.
अनंत अंबानी की शादी में इंडिया गठबंधन में शामिल ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे समेत अन्य नेता पहुंचे थे लेकिन इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस शादी में नहीं गए और न ही गांधी परिवार का कोई सदस्य शामिल हुआ.
वहीं अब राहुल गांधी का एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस दिन का है जब मुंबई में नेताओं से लेकर फिल्मी सितारों का जमावड़ा हो रहा था. सब अनंत राधिका को आर्शिवाद देने पहुंचे थे लेकिन राहुल गांधी एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे और वहां बैठे लोगों से बातचीत कर रहे थे.
While all the political leaders attended the Ambani family wedding, Rahul Gandhi was at a restaurant ordering pizza.#AnantwedsRadhika #AnantRadhika pic.twitter.com/QSPNG9oC68
— Satyam Patel | 𝕏... (@SatyamInsights) July 13, 2024
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा, उसूलों पर चलने वाला, राहुल गांधी जो बात करते हैं उस पर अमल भी करते हैं. बता दें कि मुकेश अंबानी राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी को निमंत्रण देने खुद नई दिल्ली में उनके घर गए थे. दस सालों में ये पहला मौका था जब मुकेश अंबानी पहली बार राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी को अपने छोटे बेटी की शादी में आमंत्रित करने पहुंचे थे.
दरअसल लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी ने बिजनेसमैन अडानी के साथ मुकेश अंबानी का मुद्दा जोर शोर से उठाया जा रहा था. संसद में भी मोदी सरकार पर देश के प्रमुख उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए अडानी अंबानी का मुद्दा उछाला था. अडानी अंबानी को लाभ देना का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार को घेरा था. यही वजह है कि जहां इस शादी में इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और राहुल गांधी के सहयोगी पहुंच कर अंबानी से हाथ मिलाया वहीं राहुल गांधी अपने स्टैंड पर कायम रहे और अंबानी परिवार की शादी से दूरी बनाए रखी.