निजी गाड़ी पर लालबत्ती की शौक और फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से सिविल सर्विस जैसे प्रतिष्ठित परीक्षा में बैठने और फिर नौकरी पाने जैसे आरोप लगने के बाद रडार पर आई महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के बाद अब उनकी मां मनोरमा खेडकर की भी मुश्किलें बढ़ गई है. पुलिस ने मनोरमा के खिलाफ धारा 323,504,143,144,147,148 और 149 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. दरअसल IAS मैडम की मां मनोरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पिस्तौल लहराती दिख रही हैं.
इस वायरल वीडियो में मनोरमा खेडकर हाथ में बंदूक लेकर कुछ लोगों को धमकाते नजर आ रही है. दरअसल ये मामला किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि वह जमीन पर कब्जे को लेकर किसान को धमका रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो साल 2023 का है. हालांकि इस मामले में पूजा के माता पिता दोनों पर एफआईआर दर्ज है.
पुणे ग्रामीण के एसपी पंकज देशमुख ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बताया,'दोनों ही आरोपी फरार हैं. हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे उपलब्ध नहीं हैं. उनका फोन भी बंद जा रहा है. हम उनके घर भी पहुंचे, लेकिन वे उपलब्ध नहीं है'.
Maharashtra: On FIR filed against trainee IAS officer Pooja Khedkar's parents for allegedly threatening a local farmer, Pune Rural SP Pankaj Deshmukh says, "The accused are on the run, we are trying to contact them but they are not reachable as their phones are switched off. We… pic.twitter.com/K5wiHS3Woh
— ANI (@ANI) July 15, 2024
अधिकारियों ने बताया है कि स्थानीय अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस थानों के अधिकारियों सहित कई टीमें पुणे और आस-पास के इलाकों में कुछ फार्म हाउस और घरों में उनकी तलाश कर रही है. जब वे मिल जाएंगे तो हम उनसे पूछताछ करेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे. मनोरमा और दिलीप खेडकर उन सात लोगों में शामिल हैं, जिन पर स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, किसान ने दावा किया था कि उन्हें ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मां ने धमकाया था. हालांकि परिवार के वकील के ओर से दावा किया गया है कि वीडियो में दिख रही बंदूक का इस्तेमाल बहस को रोकने और आत्मरक्षा के लिए किया गया था.