menu-icon
India Daily

'कम खाना खाते हैं केजरीवाल, खुद ही घटा रहे हैं वजन...', AAP के दावों पर आया तिहाड़ जेल का जवाब

आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल का वजन जेल में 8.5 किलोग्राम कम गया है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस दावे के गलत बताया है और कहा कि केजरीवाल का 2 किलो वजन कम हुआ है और वो खुद अपना वजन कम कर रहे हैं.

India Daily Live
'कम खाना खाते हैं केजरीवाल, खुद ही घटा रहे हैं वजन...', AAP के दावों पर आया तिहाड़ जेल का जवाब
Courtesy: Social Media

दिल्ली अबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि जेल में केजरीवाल का वजन कम हो गया है. साथ ही साथ शुगर लेवल कम होने की वजह से नींद के दौरान कोमा में जाने की आशंका भी जता रही है. इन सब आरोपों को तिहाड़ जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया है. जेल प्रशासन ने कहा कि केजरीवाल का 2 किलो वजन कम हुआ है. 

आम आदमी पार्टी ने कहा कि जेल में अरविंद केजरीवाल का 8.5 किलो वजन घट गया. जेल प्रशासन ने कहा कि जब केजरीवाल 1 अप्रैल को जेल आए थे तो उनका वजन 65 किलोग्राम था. 29 अप्रैल को उनका वजन 66 किलो दर्ज किया गया. 10 मई को जब अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से निकलें तो उनका वजन 64 किलोग्राम था. 2 जून को जब वो वापस लौटे तब उनका वजन 63.5 किलोग्राम था. फिलहाल उनका वजन 61.5 (14 जुलाई) किलोग्राम है.

केजरीवाल खुद अपना वनज घटा रहे
 
जेल प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल खुद अपना वनज घटा रहे हैं. जेल सुपरिटेंडेंट ने यह भी कहा है कि जेल में अरविंद केजरीवाल के कम खाना खाने के चलते भी वजन में गिरावट हो सकती है. उनके स्वास्थ्य की रोजाना सीनियर डॉक्टर्स और अधिकारियों की देखरेख में जांच होती है. उनके शुगर लेवल की भी निरगरानी की जा रही है. उन्हें दिन में तीन बार घर का बना खाना मिल रहा है. 

कोमा में जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल प्रशासन की मेडिकल रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया आई है. आप सांसद संजय सिंह ने कहा है कि तिहाड़ जेल ने माना कई बार शुगर लेवल कम हुआ. शुगर लेवल कम होने पर नींद में कोमा में जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल. शुगर लेवल कम होने पर ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा है. पार्टी के कई नेताओं ने जेल में केजरीवाल के वजन कम होने का दावा किया. दावा किया गया कि अरविंद केजरीवाल के 8.5 किलोग्राम वजन कम हो गया है. इसके बाद अरविंद केजरीवाल के वजन को लेकर चल रहे दावे पर तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग को पत्र लिखा है.