menu-icon
India Daily

मोहन यादव के CM बनने पर पिता और बहन ने किया खुशी का इजहार, जानें क्या दिया बड़ा बयान?

मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उनके आवास पर जश्न देखने को निल रहा है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं.

Avinash Kumar Singh
मोहन यादव के CM बनने पर पिता और बहन ने किया खुशी का इजहार, जानें क्या दिया बड़ा बयान?

हाइलाइट्स

  • मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले CM
  • BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

नई दिल्ली: मोहन यादव को मध्य प्रदेश के अगले नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है. केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा करने के बाद सीएम के नाम के तौर पर मोहन यादव के नाम का ऐलान किया है. मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उनके आवास पर जश्न देखने को निल रहा है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं. मैं आप सभी को, प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. आपके प्यार और समर्थन से मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करूंगा. प्यार और सहयोग के लिए पार्टी की स्टेट लीडरशिप और केंद्रीय लीडरशिप का बहुत बहुत धन्यवाद. मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाऊंगा.

मोहन यादव के परिवार में जश्न का माहौल 

बेटे मोहन यादव के सीएम बनने पर पिता पूनम चंद यादव ने कहा कि बेटे को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अच्छा लग रहा है. वहीं मोहन यादव की बहन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है. हां उनका नाम चल रहा था लेकिन हमें ठीक से पता नहीं था. भगवान ने उन्हें उनकी मेहनत का फल दिया है. भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है. वह 1984 से बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं. वह जब भी उज्जैन आते थे तो महाकाल की पूजा करने जाते है.

मोहन यादव के पिता ने किया खुशी का इजहार

जानें कौन है मोहन यादव? 

MP में मोहन यादव को CM तो राजेंद्र शुक्ला और जगबीर देवड़ा डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. CM बनाए गए मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है. वहीं डिप्टी सीएम बनाए गए जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं और वह देवड़ा SC वर्ग से आते हैं. वहीं दूसरे डिप्टी सीएम बनाये गए राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं और वह ब्राह्मण समाज से आते है.