CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश को नया सीएम मिल गया है. राज्य के अगले सीएम मोहन यादव होंगे. विधायक दल के बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं और ओबीसी वर्ग से आते हैं. अपने नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है.
मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं. मैं आप सभी को, प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. आपके प्यार और समर्थन से मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करूंगा. प्यार और सहयोग के लिए पार्टी की स्टेट लीडरशिप और केंद्रीय लीडरशिप का बहुत बहुत धन्यवाद. मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाऊंगा.
#WATCH | Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav says, "I am a small worker of the party. I thank all of you, the state leadership and the central leadership. With your love and support, I will try to fulfil my responsibilities." pic.twitter.com/dRM7g0VoMw
— ANI (@ANI) December 11, 2023
मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव ने कहा कि मेहनत का फल अच्छा होता है. खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. भगवान महाकाल ने मेहनत का फल दिया है. वह 1984 से भाजपा के साथ काम कर रहे हैं। वह जब भी उज्जैन आते थे, तो महाकाल की पूजा करने जाते हैं.
#WATCH | Ujjain, MP: After Mohan Yadav was elected as the new Chief Minister of Madhya Pradesh, his wife says "Bhagwan Mahakal ka ashirwad hai, party ka ashirwad hai. He has been working with the BJP since 1984. Whenever he used to come to Ujjain, he went to offer prayers to… pic.twitter.com/dcobNL0Zdr
— ANI (@ANI) December 11, 2023
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित होने के बाद शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने पार्टी नेता मोहन यादव को बधाई दी. मोहन यादव ने शिवराज सिंह का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
#WATCH | BJP leaders including Shivraj Singh Chouhan, congratulate party leader Mohan Yadav after he was named as the new Chief Minister of Madhya Pradesh pic.twitter.com/xzC6aXceBZ
— ANI (@ANI) December 11, 2023
मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी पर्यवेक्षक और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वह मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे. मोहन यादव, जो शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पसंद हैं. इस बीच, राज्य में जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला नाम के दो उपमुख्यमंत्री होंगे.पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष होंगे.