menu-icon
India Daily

‘गोलगप्पे बेचने आते हैं नॉर्थ इंडिया के लोग…’ पनीरसेल्वम के बयान के बाद छिड़ी तीखी बहस, बीजेपी ने किया पलटवार

एमआरके पनीरसेल्वम के उत्तर भारत को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है. एक बार फिर से हिंदी बनाम क्षेत्रीय भाषा की बहस शुरू हो चुकी है.

Shilpa Shrivastava
‘गोलगप्पे बेचने आते हैं नॉर्थ इंडिया के लोग…’ पनीरसेल्वम के बयान के बाद छिड़ी तीखी बहस, बीजेपी ने किया पलटवार
Courtesy: X (Twitter)

तमिलनाडु के कृषि मंत्री एमआरके पनीरसेल्वम ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पनीरसेल्वम ने कहा कि नॉर्थ इंडिया के लोगों ने सिर्फ हिंदी सीखी है. उनके पास तमिलनाडु में नौकरी के सीमित अवसर हैं और वो अक्सर कम पैसे पाने वाली कैटेगरी में ही काम करते हैं. जबकि इस राज्य के स्टूडेंट्स को तमिल और अंग्रेजी सीखने से फायदा होता है.

इस बयान के बाद हिंदी बनाम क्षेत्रीय भाषा की बहस एक बार फिर से शुरू हो गई है. पनीरसेल्वम ने कहा कि नॉर्थ इंडिया के लोग तमिलनाडु में टेबल साफ करने आ रहे हैं. वो यहां कंस्ट्रक्शन लेबर, गोलगप्पे बेचने के तौर पर काम करने आ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ हिंदी सीखी है." 

दो-भाषा नीति का पालन:

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चे विदेश गए हैं. साथ ही यहां से लोग दो-भाषा नीति का पालन करते हैं. साथ ही अंग्रेजी भी अच्छी तरह सीखी है. विदेश जा रहे हैं और करोड़ों कमाने के अवसर पा रहे हैं... USA, लंदन में. इसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने काफी आलोचना की. 

हालांकि, DMK लोकसभा सांसद टीआर बालू ने दावा किया कि मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के लोगों के खिलाफ कहने या उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. 

विपक्षियों ने की कड़ी आलोचना: 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार चला रही है. उत्तर भारतीयों को गाली सुनवा रहे हैं. इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए. क्या इस देश में विभेद पैदा करवा रहे हैं?"

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने तमिलनाडु के मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम के बयान पर कहा, "उत्तर भारतीय जहां भी गए हैं, उन्होंने वहां की इकॉनमी को मजबूत किया है..."

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने तमिलनाडु के मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम के बयान पर कहा, "जिस प्रकार की ओछी टिप्पणियां DMK के नेता करते हैं, वो उनकी मानसिकता को दिखाता है. हम सभी देशवासियों का सम्मान करते हैं..."