menu-icon
India Daily

चुनाव आयोग को एफिडेविट या माफी से कम मंजूर नहीं! राहुल गांधी को दिया 7 दिन का समय

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का जवाब दिया है. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को अपने बयानों के लिए माफी मांगने या फिर एफिडेवेट जमा करने के लिए सात दिनों का समय दिया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
चुनाव आयोग को एफिडेविट या माफी से कम मंजूर नहीं! राहुल गांधी को दिया 7 दिन का समय
Courtesy: Social Media

CEC Said to Rahul Gandhi: मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा आज यानी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया. जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार ने राहुल गांधी द्वारा लगाए 'वोट चोरी' के आरोपों का जवाब दिया. इतना ही नहीं उन्होंने राहुल गांधी से अपने बयानों को लेकर माफी मांगने को भी कहा है. सीईसी की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी या तो अपने आरोपों को लेकर माफी मांगे या फिर अपने आरोपों के समर्थन में एक हस्ताक्षरित हलफनामा पेश करें. 

सीईसी ने कड़े शब्दों में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि 'उन्हें अपने आरोपों के लिए हलफनामे पर हस्ताक्षर करना होगा या माफ़ी मांगें, कोई तीसरा विकल्प नहीं है.' साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर सात दिनों के अंदर इनमें से कुछ नहीं किया तो उनके आरोपों को गलत माना जाएगा. 

राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा शासित राज्यों में 'वोट चोरी' के आरोप लगाए थे. साथ ही उन्होंने बिहार में किए जा रहे SIR को लेकर भी गंभीर सवाल उठाया था. अभी कुछ महीने के अंदर बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. उससे पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में सुधार के लिए SIR हो रहा है. हालांकि इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए गांधी ने दावा किया था कि चुनाव से पहले मतदाताओं की संख्या के साथ छेड़छाड़ करने की मकसद से ऐसा किया जा रहा है. हालांकि सीईसी द्वारा बिहार में आयोग द्वारा हाल ही में किए गए संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का बचाव किया गया.

राहुल गांधी ने बिहार में फिर बोला हमला

CEC की ओर से इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा गया कि बिहार में हो रहे SIR को लेकर कुछ पार्टियां गलत जानकारी साझा कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि संशोधन 24 जून को शुरू हुआ और 20 जुलाई तक लगभग पूरा हो गया, जिसमें बिहार के सात करोड़ से ज़्यादा मतदाता शामिल थे. एक ओर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी आज बिहार के सासाराम पहुंचे. जहां उन्होंने एक बार फिर अपने दावों का दोहराया है. उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है. पहले देश को लोगों को इसके बारे में पता नहीं था कि वोट चोरी कैसे होता है, मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया है कि वोट चोरी कैसे किए जाते हैं.