menu-icon
India Daily

नोरा फतेही के खिलाफ जारी हुआ फतवा, 'सरके चुनर' गाने को लेकर बढ़ा विवाद

'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर अब धार्मिक संस्था ने भी एक्शन लिया है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित 'मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता' ने नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है. 

antima
Edited By: Antima Pal
नोरा फतेही के खिलाफ जारी हुआ फतवा, 'सरके चुनर' गाने को लेकर बढ़ा विवाद
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर अब धार्मिक संस्था ने भी एक्शन लिया है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित 'मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता' ने नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है. 

नोरा फतेही के खिलाफ जारी हुआ फतवा

इस फतवे में गाने के डांस मूव्स और कंटेंट को अश्लील और अनैतिक बताया गया है. संस्था के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्रहीम हुसैन ने कहा कि ऐसे कंटेंट समाज में अश्लीलता फैलाते हैं और इस्लामी मूल्यों के खिलाफ हैं. यह गाना कन्नड़ फिल्म का हिंदी वर्जन है, जिसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं.

गाने के बोल और डांस स्टेप्स पर भारी बवाल मचा

रिलीज होते ही गाने के बोल और डांस स्टेप्स पर भारी बवाल मचा. लोगों ने इसे महिलाओं की ऑब्जेक्टिफिकेशन और वल्गर बताया. पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा, संजय दत्त, गीतकार रकीब आलम और फिल्म मेकर्स को समन जारी किया था. अब धार्मिक संस्था के फतवे ने मामले को और गंभीर बना दिया है. गाने को यूट्यूब से हटाया जा चुका है और सरकार व सेंसर बोर्ड भी एक्टिव हो गए हैं.

एक्ट्रेस ने भी दी इस मामले में सफाई

नोरा फतेही ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है. उन्होंने वीडियो मैसेज में कहा कि गाना तीन साल पहले कन्नड़ वर्जन में शूट हुआ था. तब उन्हें लगा कि यह एक बड़ी फिल्म का हिस्सा है और संजय दत्त जैसे एक्टर के साथ है, तो ठीक रहेगा. लेकिन हिंदी वर्जन के बोल और पोस्टर्स में बदलाव के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई. 

नोरा ने दावा किया कि मेकर्स ने हिंदी लिरिक्स के लिए उनकी कोई परमिशन नहीं ली. उन्होंने कहा, 'मैं वल्गर कंटेंट को सपोर्ट नहीं करती. हिंदी वर्जन देखकर मुझे लगा कि यह गलत है, मैंने डायरेक्टर को पहले ही वार्निंग दी थी.' नोरा ने आगे कहा कि उनके करियर पर असर पड़ सकता है, लेकिन वे सच बोल रही हैं. उन्होंने फैंस से अपील की कि गाने को आगे शेयर न करें. यह विवाद एक बार फिर बॉलीवुड में सॉन्ग्स के बोल, डांस और सेंसरशिप पर बहस छेड़ रहा है. एक तरफ आर्टिस्टिक फ्रीडम की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ समाज में नैतिकता और महिलाओं की इज्जत का मुद्दा उठ रहा है.