menu-icon
India Daily

दिल्ली में दरिंदगी, कब्रिस्तान में 12 साल की बच्ची का तांत्रिक ने किया रेप

Delhi Crime: दिल्ली के कंझावाला इलाके से एक 12 साल की बच्ची के साथ रेप होने की खबर सामने आई है. तांत्रिक ने बच्ची के पिता को ठीक करने का झांसा देकर उसके साथ कब्रिस्तान में रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

India Daily Live
दिल्ली में दरिंदगी, कब्रिस्तान में 12 साल की बच्ची का तांत्रिक ने किया रेप
Courtesy: Social Media

Delhi Crime: उत्तर पश्चिमी दिल्ली से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है. कंझावाला इलाके की रहने वाली 12 साल की बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई है. एक 52 साल के तांत्रिक ने झाड़-फूंक के लिए कब्रिस्तान बुलाया और उसके साथ रेप किया. पीड़िता के मुताबिक, तांत्रिक ने उसे झूंठा झांसा दिया था कि उसके पिता ठीक हो जाएंगे, जो एक पुरानी बीमारी का सामना कर रहे हैं. 

रोहिणी के पुलिस आयुक्त गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि हमें एक परेशान करने वाली फोन कॉल आई थी. ड्यूटी पर मौजूद स्थानीय पुलिस अधिकारी तुरंत जेजे कालोनी पहुंचे. पीड़िता ने पुलिस को सारी घटना बताई. पीड़िता ने कहा कि कथित अपराधी ने उसके बीमार पिता को ठीक करने के लिए एक अनुष्ठान करने की बात कही थी. तांत्रिक का कहना था कि अनुष्ठान के जरिए उसके पिता की बीमारी ठीक हो जाएगी. 

पुलिस ने दर्ज किया केस 

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे कब्रिस्तान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.  पीड़िता के बयान के आधार पर कंझावला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) (रेप) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 

बच्ची को धमकी भी दी 

रिपोर्ट के मुताबिक, तांत्रिक ने रेप के बाद बच्ची को 51 रुपये दिए और धमकी दी कि इसके बारे में यदि किसी को जानकारी दी तो उसके पिता की मौत हो जाएगी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  कथित आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.