menu-icon
India Daily

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मिले 91 मरे हुए चूहे, अब ठेकेदार पर लग गया 5 लाख का जुर्माना

Mumbai News: बीते दिनों मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की लॉबी में दर्जनों मरे हुए चूहे पाए गए. इन चूहों के कारण लॉबी में दुर्गंध आ रही थी. असहनीय बदबू के कारण ट्रेन चलाने वाले मोटरमैन और गार्ड ने अपने वेटिंग एरिया वाले स्थान को कॉनकोर्स की ओर ट्रांसफर कर दिया था. हालांकि इस बीच सेंट्रल रेलवे ने लॉबी के खरखाव के प्रभारी ठेकेदार पर लगभग 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

India Daily Live
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मिले 91 मरे हुए चूहे, अब ठेकेदार पर लग गया 5 लाख का जुर्माना
Courtesy: Social Media

Mumbai News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के मोटरमैन लॉबी में सोमवार से 91 मरे हुए चूहे मिलने के बाद हंगामा मच गया था. यात्रियों ने टर्मिनस के प्रशासन से अहसहनीय बदबू की शिकायत की थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए सेंट्रल रेलवे ( CR )  ने अपने  हाउसकीपिंग कॉन्ट्रैक्टर पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है . बदबू के कारण 22 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से ट्रेन चलाने वाले मोटरमैन और गार्डों ने अपने प्रतीक्षा क्षेत्र को स्टेशन के सार्वजनिक क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, उनके लिए निर्धारित लॉबी में मरे हुए चूहे पाए गए थे जिसकी असहनीय दुर्गंध आ रही थी. 

इस घटना के बाद कर्मचारियों ने समस्या का समाधान और साफ-सफाई ना होने तक वापस उस स्थान पर जाने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि लंबे समय से दफ्तरों की सफाई नहीं की गई है. सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार से 91 मरे हुए चूहे मिलने के बाद किंग्स सिक्योरिटीज के ठेकेदार पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.  सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक आरके यादव ने लॉबी का दौरा किया और स्थिति को को नियंत्रण करने के लिए ट्रेन के चालक दल से बात की. 

चूहों की समस्या का समाधान 

अधिकारी ने कहा चूहों को पूरी तरह से खत्म करने का कोई स्थायी समाधान नहीं है, क्योंकि वे लॉबी के अंदर और प्लेटफॉर्म पर फर्श पर छोड़े गए खाने के टुकड़ों की ओर आकर्षित होते हैं. हालाँकि, हमने ठेकेदारों को अधिक सतर्क रहने और लॉबी की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.  लॉबी के पूरी तरह से वातानुकूलित होने के कारण समस्या और भी बढ़ जाती है.  

लंबे समय से नहीं हुई परेशानी 

कर्मचारी यूनियन सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अनुसार, 2010 में उद्घाटन किए गए इस लॉबी की एक दशक से अधिक समय से पूरी तरह सफाई नहीं हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि शौचालयों पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण लॉबी में चूहे घुस आए, जिसके परिणामस्वरूप कई मृत चूहे पाए गए.