menu-icon
India Daily

'पुलिस तो आर्मी के बाप हैं...', कमांडो को बुरी तरह पीटा और जलील किया, थाने पहुंच गए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल भारतीय सेना के कमांडो के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार से गुस्साए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सोमवार को थाने पहुंचे थे. यहां उन्होंने पुलिस के अफसरों को खूब खरी खोटी सुनाई.

India Daily Live
'पुलिस तो आर्मी के बाप हैं...', कमांडो को बुरी तरह पीटा और जलील किया, थाने पहुंच गए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़
Courtesy: Social Media

राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वे एक पुलिस अफसर को लताड़ भी रहे हैं. यह वीडियो जयपुर के शिप्रापथ पुलिस थाने का है. जहां भारतीय सेना के कमांडो के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार से गुस्साए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सोमवार को थाने पहुंचे थे. यहां उन्होंने पुलिस के अफसरों को खूब खरी खोटी सुनाई.


इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ एक पुलिस अधिकारी को फटकारते हुए कहते हैं, बेसिक मैनर्स आपने नहीं सीखी या वर्दी का कोई अलग ही रौब हो गया है. कोई धौर्य, कुछ है, कोई जनता की सेवा मन में है या दादागीरी है. दरअसल यह पूरा मामला सेना के एक कमांडो से जुड़ा हुआ है, जो जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तैनात है और छुट्टी पर जयपुर आया हुआ है. बीते 11 अगस्त को अपने दोस्त कमांडो के केस के सिलसिले में जयपुर के शिप्रापथ पुलिस थाने गया था लेकिन वहां पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई तो उन्होंने कमांडो को बैरक में डालकर पिटाई कर दी.

कमांडो को बुरी तरह पीटा और जलील किया

आरोप है कि पुलिसवालों ने कमांडो को न सिर्फ निर्वस्त्र कर डंडे से पीटा बल्कि जबरदस्ती पुलिस 'भारतीय सेना की बाप है'. बुलाया. उसको जलील करने का वीडियो भी बनाया. फिर यही वीडियो मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तक पहुंच गया फिर वह सीधे पुलिस थाने ही पहुंच गए. जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों को वीडियो दिखा गहरी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की.

'ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं..'

इस पर एसीपी संजय शर्मा ने तर्क दिया कि कमांडो ने पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोले लेकिन बीच में बोलने पर नाराज मंत्री एसीपी पर ही भड़क गए और बेसिक प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए मैनर्स का पाठ पढ़ा दिया. यही नहीं चुपचाप सावधान खड़ा नहीं रहना तो बाहर तक जाने के लिए बोल दिया. मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, 'भारतीय सेना के जवान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा निर्वस्त्र डंडे से खूब पिटाई की गई, जो बहुत दु:खद घटना है. यह घिनौनी मानसिकता दिखाता है कि ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं इसलिए इन पुलिसवालों की जांच कर इलाज की आवश्यकता है'.

एक भारतीय सैनिक को पांच पुलिस वालो ने पीटा

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आगे कहा, 'एक भारतीय सैनिक को पांच पुलिस वाले मिलकर बुरी तरह पीट रहे हैं. जो देश की रक्षा करने वालों को वर्दी की धौंस दिखाना कायरता करता है'. पूरे प्रकरण को लेकर मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने डीजीपी यू.आर. साहू से बात कर शिकायत की. इसके बाद देर रात तक जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने सब इंस्पेक्टर बन्नालाल सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.