राम रहीम को फिर फरलो; जानें ये पैरोल और बेल से कितनी अलग?


India Daily Live
13 Aug 2024

राम रहीम को फिर फरलो

    डेरा सच्चा सौदा के चीफ बाबा राम रहीम को एक बार फिर फरलो मिली है.

21 दिन जेल से बाहर रहेगा

    राम रहीम एक बार 21 दिनों के लिए फरलो पर सुनारिया जेल से बाहर आएगा.

बागपत के आश्रम में रहेगा बाबा

    फरलो के दौरान डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम बरनावा आश्रम में रहेगा.

हाई कोर्ट में दी थी याचिका

    फरलो के लिए बाबा राम रहीम उर्फ गुरमीत सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दी थी.

अब तक 6 बार मिली है फरलो

    बाबा राम रहीम अब तक छह बार फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है. ये सातवां मौका है.

राम रहीम को कब-कब मिली फरलो

    पहली बार 17 जून 2022, दूसरी बार 15 अक्टूबर 2022, तीसरी बार 21 जनवरी 2023 को फरलो मिली.

आखिरी बार कब मिली थी फरलो

    बाबा राम रहीम को चौथी बार 3 मार्च 2023, 5वीं बार 20 अगस्त 2023, छठी बार 13 दिसंबर को फरलो मिली.

सुनारिया जेल में काट रहा उम्रकैद

    दुष्कर्म और हत्या के मामले में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है.

फरलो, पैरोल, जमानत में अंतर

    आइए, जानते हैं कि आखिर कैदियों को दिया जाने वाला पैरोल, फरलो और जमानत में क्या अंतर है.

क्या है फरलो?

    किसी कैदी को फरलो देने का उद्देश्य अस्थायी तौर पर जेल से रिहाई देना होता है.

क्या है फरलो?

    फरलो के बाद कैदी को वापस जेल लौटना होता है. फरलो की शर्तें जेल प्रशासन तय करता है.

क्या है पैरोल?

    पैरोल उस कैदी को दी जाती है, जिसने जेल की सजा का एक हिस्सा पूरा कर लिया हो.

क्या है पैरोल?

    अच्छे आचरण के लिए भी कैदी की अनुरोध पर उसे निश्चित अवधि के लिए पैरोल दी जाती है.

क्या है जमानत?

    किसी कैदी को जमानत उसकी सशर्त रिहाई होती है. कोर्ट के निर्देश पर उसे पेश होना होता है.

क्या है जमानत?

    जमानत मिलने वाले कैदियों के भागने या फिर गवाहों को प्रभावित करने का खतरा नहीं होता.

More Stories