संविधान क्लब में सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधियों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद सीजेपी ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया है. सरकार से बातचीत के बाद सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास ने कहा कि सरकार ने हमारी तीनों मांगें मान ली हैं और इसलिए हम तत्काल प्रभाव से आंदोलन को खत्म करने का ऐलान करते हैं. उन्होंने कहा कि सभी आंदोलनकारी अपने-अपने घर वापस लौटें.
उधर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी आज लंबी बातचीत हुई. वे लिखित मसौदा लेकर आए थे जिसमें उन्होंने आंदोलन में चल रहे मामलों के बारे में चार बिंदु रखे. जिसमें उन्होंने (सीजेपी) ने हमारे सामने चार मांगे रखी हैं. साथ ही हमने उनकी दो मांगों पर भी चर्चा की कि आंदोलनकारियों पर जवाबी कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए, और मृतकों को मुआवजा मिलना चाहिए. उनके पांच सूत्री मसौदे पर भी विचार किया जाना चाहिए. हम उन्हें FIR की कॉपी देंगे और किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी. जहां तक मुआवजे का सवाल है तो तय नियमों के अनुसार उन्हें अधिकतम मुआवजा दिया जाएगा.
#WATCH | Delhi: After talks with Cockroach Janta Party delegation, Union Minister JP Nadda says, "We had a long conversation today. They brought a written draft in which they made four points about the ongoing cases in agitation. Along with that, we discussed the other two… pic.twitter.com/H1ImnechUm
— ANI (@ANI) July 25, 2026
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के पांच सूत्री मसौदे में शिक्षा परीक्षाओं में सुधार की बात है. इस संबंध में हम कहना चाहते हैं कि हम सुधारों को लेकर गहराई से विचार करेंगे और आपके प्रितिनिधिमंडल से बातचीत के बाद इसमें जितना हो सकेगा सुधार करेंगे. मुझे लगता है कि सरकार ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया है और उन्हें स्वीकार भी कर लिया है.
#WATCH | Delhi: After talks with Cockroach Janta Party delegation, Union Minister JP Nadda says, "This five-point charter, which you gave me, five-point charter is related to reforms in education examinations. Regarding it, we have to say that we will think deeply about your… pic.twitter.com/SxlSJnrgKW
— ANI (@ANI) July 25, 2026
सरकार से तीसरे दौर की बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है. मांगें पूरी होते ही आंदोलनकारियों ने जंतर-मंतर पर जश्न मनाया.
#WATCH | Delhi: Visuals from Jantar Mantar, where protesters celebrate after the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan
— ANI (@ANI) July 25, 2026
After holding the third round of talks with the government, Cockroach Janta Party withdrew its agitation and appealed to the protestors to… pic.twitter.com/rQ1gixr02X