menu-icon
India Daily

चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 ने भेजी पहली तस्वीर, आप भी देखें

Chandrayaan-3: चांद पर कदम रखते ही चंद्रयान-3 के लैंडर ने अपना काम शुरू कर दिया है. लैंडर ने चांद पर उतरने के बाद पहली तस्वीर भेजी है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 ने भेजी पहली तस्वीर, आप भी देखें

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है. चांद पर कदम रखते ही चंद्रयान-3 के लैंडर ने अपना काम शुरू कर दिया है. लैंडर ने चांद पर उतरने के बाद पहली तस्वीर भेजी है.

यह फोटो लैंडर विक्रम ने चांद की सतह पर उतरने के दौरान खींची.

 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला और चांद पर पहुंने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुके हैं.

विक्रम लैंडर द्वारा चांद पर उतरने के बाद खींचीं गई इन तस्वीरों में चांद की सतह और उसमें मौजूद गड्डे दिखाई दे रहे हैं.

6 बजकर 4 मिनट पर रचा गया इतिहास
चंद्रयान-3 के लैंडर ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की.  इस दौरान दुनियाभर के लोगों की नजरें टीवी स्क्रीन पर लगी रहीं और पूरा विश्व इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना.

भारतवासियों के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण और भावुक कर देने वाला पल था, क्योंकि इससे पहले वह 2019 की चंद्रयान 2 की क्रैश लैंडिंग देख चुके थे और अब वे इस प्रयास को सफल होते देखना चाहते  थे.

नीचे उतरते समय लैंडर ने हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे से कुल चार तस्वीरें खींची, जिन्हें इसरो ने शेयर किया. चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों के साथ-साथ भारत के लोगों को भी बधाई दी.

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की सफलता पर रूस, ब्रिटेन हर तरफ से मिल रहे बधाई संदेश, जानें क्या बोला पाकिस्तान?