नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के साथ ही इतिहास रच गया है. भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.
चांद की सतह पर कदम रखते ही चंद्रयान थी ने इसरो को मैसेज कर बताया, ‘भारत, मैं अपने लक्ष्य पर पहुंच चुका हूं और आप भी.’ चंद्रयान-3 की सफलता पर दुनिया भर की महान हस्तियों की तरफ से भारत को बधाई संदेश मिल रहे हैं.
रूस के राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए लिखा- ‘कृपया, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें। यह अंतरिक्ष अन्वेषण में एक बड़ा कदम है और निश्चित रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रभावशाली प्रगति का प्रमाण है। कृपया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के नेतृत्व और कर्मचारियों को नई उपलब्धियों के लिए मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दें- रूस सरकार’
#Chandrayaan3 | Russian President Vladimir Putin sends a congratulatory message to President Droupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi congratulating India on the successful Moon landing of the Chandrayaan-3 mission, "Please, accept my heartfelt congratulations on the… pic.twitter.com/H3M7XE5rr4
— ANI (@ANI) August 23, 2023
पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान मिशन की सफलता पर भारत को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'चंद्रमा पर #Chandrayaan3 के उतरने से #ISRO के लिए कितना बड़ा क्षण है, मैं इसरो के अध्यक्ष श्री सोमनाथ के साथ कई युवा वैज्ञानिकों को इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं, केवल सपने देखने वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है... शुभकामनाएं.'
What a great moment for #ISRO as #Chandrayaan3 lands on the Moon, I can see lots of young scientists celebrating this moment with Mr Somnat Chairman ISRO, only Younger generation with dreams can change the world … good luck
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) August 23, 2023
यूरोपियन स्पेस एजेंसी @esa ने भी भारत को इस सफलता के लिए बधाई दी है.
#historic https://t.co/j5qPSQdxcM
— ESA Operations (@esaoperations) August 23, 2023
यूरोपियन स्पेस एजेंसी ESA के चीफ जोसेफ एशबैकर ने भारत को बधाई देते हुए लिखा- अतुलनीय, इसरो, चंद्रयान-3 और भारत के सभी लोगों को बधाई. नई तकनीकों को प्रदर्शित करने और किसी अन्य खगोलीय पिंड पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने का यह यह क्या तरीका है। शाबाश, मैं पूरी तरह प्रभावित हूं।
Congratulations to @isro #Chandrayaan3 team!👏 https://t.co/hOKdTLqHvy
— ESA (@esa) August 23, 2023
भारत में इस्राइल के राजदूत नोर गिलोन ने भी भारत को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'इस सफलता के लिए और चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बनने के लिए इसरो और भारत को दिल से बधाई.' अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को आश्चर्यचकित कर देता है.
Heartiest congratulations to @isro and #India on the incredible success of #Chandrayaan3, becoming the first country to land on the Moon's south pole! 🇮🇳🌕
— Naor Gilon (@NaorGilon) August 23, 2023
Your dedication to space exploration makes us all moonstruck.#Chandrayaan3Landing #isroindia pic.twitter.com/IQQ5rtxkrK
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने इस मौके पर हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा- भारत के लिए बहुत बड़ा पल. बधाई हो.
A big moment for 🇮🇳 for the 🌎 and also for the 🌝
— Alex Ellis (@AlexWEllis) August 23, 2023
बधाई हो https://t.co/ysOuw7glPi
ब्रिटेन की सरकार ने भी इस मौके पर भारत को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा- चंद्रयान-3 की सफलता के साथ इतिहास रचने के लिए भारत और इसरो को बधाई. पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा कदम.
🚀 Touchdown!
— UK in India🇬🇧🇮🇳 (@UKinIndia) August 23, 2023
Congratulations to India 🇮🇳 and @isro on making history with the successful #Chandrayaan3 mission 🌕👏 - a giant step forward for the whole world. https://t.co/GSzlcP5uoA
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा भारत और इसरो के वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी।
Congratulations @isro on your successful Chandrayaan-3 lunar South Pole landing! And congratulations to #India on being the 4th country to successfully soft-land a spacecraft on the Moon. We’re glad to be your partner on this mission! https://t.co/UJArS7gsTv
— Bill Nelson (@SenBillNelson) August 23, 2023
नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा- चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के लिए भारत को बधाई. यह हमारे मित्र भारत के लिए ही केवल गौरव का क्षण नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है, जो अंततः हमारे जीवन को बेहतर बनाने में योगदान देता है।
Heartiest congratulations to India 🇮🇳 for successful soft-landing of Chandrayaan-3 spacecraft on the moon!
— NP Saud (@NPSaudnc) August 23, 2023
This is not only a moment of national pride for our Indian friends but also an important milestone in the advancement of space science and technology, which ultimately…
ऑस्ट्रेलिया की स्पेस एजेंसी के प्रमुख एनरिको पलेर्मो ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा- 'इतिहास! चांद पर लैंडिंग ने प्रभावित किया, इसरो को बधाई.'
History! Inspiring moon landing, congratulations to @isro https://t.co/z8b2ygLcy2
— Enrico Palermo (@HeadSpaceAu) August 23, 2023
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा- भारत ने इतिहास रच दिया. एक दक्षिण एशियाई राष्ट्र और पड़ोसी के रूप में, हमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास #Chandrayaan3 की सफल लैंडिंग पर गर्व है। यह पूरी मानवता के लिए एक सफलता है! अन्वेषण के नए क्षेत्रों के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं.
India creates history!
— Abdulla Shahid (@abdulla_shahid) August 23, 2023
As a South Asian nation, and neighbour, we are proud of the successful landing of #Chandrayaan3 near the moon's south pole.
This is a success for all of humanity! Opening new avenues for new areas of exploration.
Congratulations #India.…
यह भी पढ़ें: 'फिल्म Interstellar के कुल बजट से भी कम है Chandrayaan-3 का बजट', दावे पर क्या बोले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क