menu-icon
India Daily

Chandrayaan-3 मिशन सफल, भरतीयों ने न्यूयॉर्क के Times Square मनाया जश्न…देखें VIDEO

चंद्रयान-3 मिशन को चांद पर कामयाबी मिल गई है. इस कामयाबी के बाद हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है. अमेरिका में भी भारतीय समुदाय के लोगों ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता का जमकर जश्न मनाया.

Abhiranjan Kumar
Chandrayaan-3 मिशन सफल, भरतीयों ने न्यूयॉर्क के Times Square मनाया जश्न…देखें VIDEO

Chandrayaan-3 Mission Celebration: भारत ने चांद (Moon) के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रख दिए हैं. चंद्रमा के साउथ पोल (South Pole) पर उतरने के साथ ही भारत ने वो कर दिखाया है, जिसे दुनिया का कोई देश अब तक कर नहीं पाया है. यहां पहुंचने की कोशिश तो बड़े-बड़े देशों ने की, लेकिन कामयाबी सिर्फ भारत को मिली. भारत चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला पहला देश बन गया है.

अमेरिका में जश्न

चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने के बाद अपना काम भी शुरू कर दिया है. लैंडर ने चांद पर उतरने के बाद तस्वीरें भी भेजी हैं. चांद पर कामयाबी मिलने के बाद हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है. अमेरिका में भी भारतीय समुदाय के लोगों ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता का जमकर जश्न मनाया.

 

Moon के बाद सूर्य पर Soon

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड करने बाद अब भारत ने सूर्य की तरफ कदम बढ़ा दिया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ (S Somanath) ने कहा है कि अब सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 (Aditya L1) मिशन शुरू किया जाएगा. संभव है कि इस मिशन को सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 मिशन की सफलता का बाद अब क्या?, क्लिक कर आप खुद जान लें