menu-icon
India Daily

पहाड़ घूमने आए गुजरात के 6 टूरिस्ट की मौत, 300 फीट गहरी खाई में गिरी इनोवा; कार में फंसे शव

हिमाचल प्रदेश में गुजरात से घूमने आए कुछ पर्यटकों का जीवन तब पलट गया, जब एक टूरिस्ट कार खाई में गिर गई. कार में सवार 10 लोगों में से 6 की मौत की खबर सामने आई है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
पहाड़ घूमने आए गुजरात के 6 टूरिस्ट की मौत, 300 फीट गहरी खाई में गिरी इनोवा; कार में फंसे शव
Courtesy: Pinterest

हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे से एक सड़क दुर्घटना की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक चंबा जिले के ककीरा स्थित घार क्षेत्र में सुबह लगभग 3 बजे एक इनोवा क्रिस्टा कार ने अपनी कंट्रोल खो दी और लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिर गई.

मिल रही जानकारी के मुताबिक इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई. वहीं चार लोगों को सिर पर गंभीर चोट लगी है. घायल लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है. पुलिस ने घटना स्थल की जांच भी शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने दी पूरी घटना की जानकारी

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना आधी रात में घटी, जिसके कारण लोगों को और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि जो इनोवा क्रिस्टा गाड़ी दुर्घटना की शिकार बनी, उसमें गुजरात से आए टूरिस्ट सवार थे. पुलिस ने बताया कि यह सभी लोग मनाली के डलहौजी घूमने जा रहे थे. लेकिन रास्ते में अचानक हुई बारिश ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ा कर दिया. इस घटना के वक्त गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थें, जिनमें ड्राइवर भी शामिल था. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. कई लोग गाड़ी में फंस गए, जिन्हें काफी मुश्किल से निकालना पड़ा.

अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी

इस घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि अंधेरा होने की वजह से शुरूआत में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं गाड़ी में फंसे शवों को निकालने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इसके बाद इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटा रही है कि यह हादसा हुआ कैसा, क्या जब घटना घटी तो उस वक्त चालक नींद में था या फिर कोई तकनीकि खराबी के कारण ऐसा हुआ. पीड़ितों के परिवार में शोक की लहर है.