menu-icon
India Daily

LSG और MI के फैन्स को झटका, IPL 2026 प्लेऑफ से हुए बाहर हुए; जानें कैसा रहा मैच का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियन्स IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. ये दोनों किसी टीम से हारकर बाहर हुए हैं और इनकी परफॉर्मेंस कैसी रही है, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
LSG और MI के फैन्स को झटका, IPL 2026 प्लेऑफ से हुए बाहर हुए; जानें कैसा रहा मैच का हाल
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: IPL 2026 में प्लेऑफ की दौड़ एक ऐसे मोड़ पर आ गई है, जब दो टीमों को इस मुकाबले से अलविदा कहना होगा. बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. ये दोनं टीमें मुकाबले से बाहर हो गई हैं. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ये टीमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से अपने मैच हार गए.

CSK और LSG के पिछले मैच की डिटेल्स:

CSK और LSG के बीच चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में CSK की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही, लेकिन उर्विल पटेल ने गेम चेंजर की भूमिका निभाई. उन्होंने 23 बॉल में 65 रनों की पारी खेली. बता दें कि उर्विल ने महज 14 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की. इस पारी में उर्विल ने 8 छक्के मारे जिससे मैच का रुख पूरी तरह से बदल गया. शिवम दुबे और प्रशांत वीर ने मैच खत्म किया. CSK को चार गेंदें शेष रहते हुए जीत दिलाई.  इस जीत के साथ CSK प्वाइंट टेबल में 12 प्वाइंट से पांचवे स्थान पर पहुंच गई, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बाकी हैं. इसके बाद  LSG टूर्नामेंट से बाहर गई.

MI और RCB के पिछले मैच की डिटेल्स:

मुंबई इंडियंस की बात करें तो रायपुर में इस टीम को RCB के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. MI की शुरुआत काफी खराब रही. उसने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव समेत तीन अहम विकेट जल्दी ही गंवा दिए. हालांकि, तिलक वर्मा और नमन धीर ने एक मजबूत साझेदारी के साथ वापसी की. MI को 166 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. बता दें कि चार अहम विकेट चटकाकर भुवनेश्वर कुमार RCB के स्टार गेंदबाज रहे.

RCB की बात करें तो इसे शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा. पहली ही बॉल पर विराट कोहली पर आउट हो गए. वहीं, क्रुणाल पांड्या ने 73 रनों की एक शानदार पारी खेली. इसने RCB को मैच में बनाए रखा. इनके शानदार परफॉर्मेंस चे चलते मैच आखिरी गेंद तक गया, जहां RCB को जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी. फिर रसिक सलाम डार ने टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ, RCB प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई और IPL 2026 में MI का सफर समाप्त हो गया.

Topics