तेलुगू एक्टर भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक का रविवार रात हैदराबाद में सड़क हादसे में निधन हो गया. ANI के मुताबिक उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें की भरत 31 साल के थे और त्रिलोक 31 साल के दोनों ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए टैलेंट थे.
'तेलंगाना टुडे' के मुताबिक, आदिबाटला के इंस्पेक्टर बी रवि कुमार ने बताया, 'जब कार एग्जिट नंबर 12 के पास पहुंची, तो कार चला रहे भरत कांत ने आगे चल रहे एक कंटेनर ट्रक में टक्कर मार दी. भरत कांत और साई त्रिलोक दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.'
भरत कांत एक डांसर, कंटेंट क्रिएटर और एक्टर थे. इंस्टाग्राम पर उनके 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे, और यूट्यूब पर उनके करीब 30,000 सब्सक्राइबर थे. साल 2021 में, उन्होंने 'ग्रामम' नाम की एक फिल्म में काम किया था, जिसे चेन्ना नारायण ने डायरेक्ट किया था; इस फिल्म में रूपा श्रीदेवी भी अहम किरदार में थीं. यह एक्टर 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'टेनेंट' में भी नजर आए थे.
Hyderabad, Telangana: Telugu actor Bharath Kanth and another person lost their lives after their car collided with a truck near Exit No. 12 on the ORR under Adibatla police station limits in Hyderabad. This incident happened last night. We have registered a case, shifted the…
— ANI (@ANI) May 11, 2026Also Read
'बिग बॉस तेलुगू' सीजन 3 की कंटेस्टेंट आशु रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर भरत के निधन पर शोक जताया. उन्होंने पोस्ट किया, 'यह मेरे लिए एक निजी क्षति है... मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मेरा इमरजेंसी कॉन्टैक्ट, मेरा परिवार, मेरा अपना इंसान अब शिवजी के पास चला गया है... मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसी कोई पोस्ट लिखूंगी जो तुम तक कभी नहीं पहुंचेगी... जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तुम्हारी मुस्कान और तुम्हारा चेहरा हमेशा याद रहेगा... मेरे लिए तुम आज भी ज़िंदा हो, भरत कांत—मेरे सबसे अच्छे दोस्त, तुम्हारी जगह कोई नहीं ले सकता!! भारी और टूटे हुए दिल के साथ, अलविदा भरत'
एक्ट्रेस चांदनी कौर ने भरत की आखिरी पोस्ट पर कमेंट किया, 'यह तुम्हारी आखिरी पोस्ट थी और यह मेरे लिए थी... और तुम मेरे साथ थे... मां, तुम मेरी ज़िंदगी में हुई सबसे बेहतरीन चीज थीं. मैं तुम्हें पूरे दिल से प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी... तुम हमेशा मेरा एक हिस्सा रहोगी... यह टाइप करते हुए मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं, लेकिन तुम्हारी आत्मा को शांति मिले.'