menu-icon
India Daily

50 की उम्र में भी 30 जैसे जवान दिखने के सीक्रेट्स! इन तरीकों से सीधा आधी हो जाएगी उम्र; अपनाएं ये एंटी एजिंग फॉर्मूला

अगर आप चाहते हैं कि 50 की उम्र में भी आपकी स्किन 30 जैसी जवान और ग्लोइंग दिखे, तो ये 7 आसान एंटी एजिंग टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. सही स्किनकेयर, हेल्दी डाइट और अच्छी आदतें आपकी त्वचा को लंबे समय तक यंग बनाए रख सकती हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
50 की उम्र में भी 30 जैसे जवान दिखने के सीक्रेट्स! इन तरीकों से सीधा आधी हो जाएगी उम्र; अपनाएं ये एंटी एजिंग फॉर्मूला
Courtesy: AI

आजकल हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र के बावजूद उसका चेहरा जवान और चमकदार दिखे. हालांकि उम्र बढ़ना नॉर्मल है. लेकिन अगर आप सही लाइफस्टाइल और हेल्दी आदतें अपनाते हैं तो एजिंग के असर को धीमा कर सकते है. अगर आप भी चाहते हैं कि 50 की उम्र में भी आपकी स्किन 30 जैसी फ्रेश और ग्लोइंग दिखे, तो आपको अपनी आदतों में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे. स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सही खानपान, अच्छी नींद और स्किनकेयर रुटीन आपकी त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. 

शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखें

अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो बना रहे तो पानी पीना बेहद जरूरी है. पानी शरीर से गंदगी और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. इससे स्किन साफ और फ्रेश दिखाई देती है.

सही स्किनकेयर रुटीन

जवां दिखने के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स काफी नहीं होते, बल्कि सही स्किनकेयर रुटीन अपनाना भी जरूरी होता है. रोजाना चेहरे की क्लेंजिंग करें, अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें और बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स खाएं

आप जो खाते हैं उसका असर सीधे आपकी त्वचा पर दिखाई देता है. अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें शामिल करें. हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, सीड्स और बेरीज जैसे फूड्स शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे स्किन टाइट और ग्लोइंग बनी रहती है. 

रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें

फिट बॉडी और जवान स्किन के लिए रोज एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचते हैं. एक्सरसाइज तनाव कम करने में भी मदद करती है और स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखती है. 

पूरी और गहरी नींद लें

अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो इसका असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है. कम नींद की वजह से डार्क सर्कल्स, डलनेस और फाइन लाइंस बढ़ने लगती हैं. रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद त्वचा को रिपेयर करने का काम करती है. 

आजकल बाजार में कई ऐसे सिरम मिलते हैं जो एजिंग के असर को कम करने में मदद करते हैं. खासतौर पर विटामिन सी और रेटिनॉल वाले सिरम स्किन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. ये सिरम त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं, कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं. हालांकि किसी भी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले स्किन टेस्ट जरूर करें. जवां दिखने के लिए किसी जादू की जरूरत नहीं होती. अगर आप अपनी डेली लाइफ में हेल्दी आदतों को शामिल करते हैं तो भी आप जवान दिख सकते हैं.